Thursday, April 23, 2026

जामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध फार्महाउस पर चला बुलडोजर, चुनाव के बीच गरमाई राजनीति

जामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: जामनगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

शहर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक फार्महाउस को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

यह कार्रवाई न केवल सरकारी भूमि को मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई, बल्कि अपराध और राजनीति के मिलन पर भी एक कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

सरकारी जमीन पर कब्ज़ा और कार्रवाई की पृष्ठभूमि

प्रशासन के अनुसार, यह ध्वस्त किया गया फार्महाउस लगभग 1,200 वर्ग फुट सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था।

नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने इस निर्माण को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर अल्ताफ खाफी को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।

निर्धारित समयसीमा के भीतर जब कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रशासन ने भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्वयं बुलडोजर चलाकर इस अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया।

अल्ताफ खाफी पर शिकंजा

जामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: यह फार्महाउस कथित तौर पर अल्ताफ खाफी से जुड़ा है, जो इस समय गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस हिरासत में हैं।

अल्ताफ खाफी और उनके सहयोगियों को इसी महीने गिरफ्तार किया गया था। राजकोट की विशेष अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था।

रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद, उन्हें पुनः अदालत में पेश किया जाएगा। प्रशासन के संकेत हैं कि आने वाले समय में इन आरोपितों से जुड़ी अन्य अवैध संपत्तियों की भी पहचान की जाएगी और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gujcotc Act के तहत बड़ी कार्रवाई

जामनगर पुलिस ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए अल्ताफ खाफी और अस्लम खिलजी गैंग के खिलाफ Gujcotc Act के तहत एक व्यापक अभियान छेड़ा है।

इस मामले में कुल 29 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने कई मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है,

जबकि अबू सुफियान और उस्मान खाफी समेत कुछ अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

राजनीति का क्रिमिनल कनेक्शन

जामनगर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: जामनगर नगर निगम चुनाव के दौरान एक अत्यंत चौंकाने वाला राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

वार्ड नंबर 12 से मुख्य राजनीतिक दलों ने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं।

कांग्रेस: पार्टी ने जेल में बंद अल्ताफ खाफी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी (AAP): पार्टी ने इसी वार्ड से अस्लम खिलजी को चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि ये दोनों ही नेता पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में एक ही संगठित अपराध के मामले में जेल में बंद हैं।

एक ही वार्ड से प्रमुख विपक्षी दलों द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम से गायब होती मेड, क्या TMC खेल रही खेला?


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article