24 August 2026, आज की 25 बड़ी खबरें
- बेगूसराय और नवगछिया में तटबंध क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य तेज
- दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बुलाई अहम बैठक
- सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ जैसे हालात में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी घायल
- चार राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश रहें सतर्क
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंचे
- अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी आग, तीन नवजातों की मौत
- भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता प्रतिष्ठित कनिज़सा ओपन 2026 शतरंज खिताब
- ओडिशा में भारी बारिश का असर, नबरंगपुर और भद्रक में सोमवार को स्कूल बंद
- नई पाबंदियों की धमकी पर ईरान का अमेरिका को जवाब, कहा- बौखला गया है वॉशिंगटन
- गाजा में अस्पताल के पास इजरायली हवाई हमला, कई लोगों के घायल होने की खबर
- दक्षिण अमेरिका के तीन देशों के दौरे पर आज रवाना होंगे कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल
- गिनी में भूस्खलन से तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई
- मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की हलचल तेज, हेलिकॉप्टर से युद्धपोतों तक पहुंचाई गई सप्लाई
- ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद बनाने का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान
- आज से शुरू होगा CEC ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा
- JPSC अनियमितता मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
- गोलान हाइट्स पर बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं
- यूपी में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों के तबादले
- रात 3 बजे भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, सियासी हलचल तेज
- महाराष्ट्र में फडणवीस ने बुलाई महायुति नेताओं की डिनर बैठक, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
- वर्षा बंगले पर CM फडणवीस से मिले CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच हुई शिष्टाचार भेंट
- दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
- दिल्ली में फर्जी एयरलाइन नौकरी गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
- ED की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद समेत तीन शहरों में 9 ठिकानों पर छापेमारी
- न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी, भारतीय नागरिक की मौत से सनसनी

