Thursday, April 23, 2026

मज़हबी ने घर में घुसकर किया रेप: धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी जुबैर गिरफ्तार

मज़हबी ने घर में घुसकर किया रेप: गुजरात के राजकोट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू महिला के साथ रिक्शा चालक जुबैर कुरैशी द्वारा लंबे समय तक शारीरिक शोषण और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप है।

पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी उसे राजनीतिक रसूख का डर दिखाकर वर्षों तक प्रताड़ित करता रहा।

फिलहाल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर ले जाने के बहाने बनाया शिकार

पीड़िता के अनुसार, घटना की शुरुआत करीब चार साल पहले हुई थी। महिला ने मंदिर जाने के लिए जुबैर कुरैशी का रिक्शा लिया था।

उस समय जुबैर ने बड़ी चतुराई से कहा कि वह मंदिर जाने के लिए कोई किराया नहीं लेता। इस उदारता का दिखावा कर उसने महिला का विश्वास जीता और उसका घर का पता हासिल कर लिया।

इसके बाद वह बिना बुलाए अक्सर महिला के घर आने लगा और धीरे-धीरे उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा।

धर्मांतरण और डराने-धमकाने का सिलसिला

महिला का आरोप है कि जुबैर कुरैशी ने उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया और उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे एक दरगाह पर भी ले गया, जहां उसे जबरन ताबीज पहनाने और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया।

जुबैर के डर के कारण महिला के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया था। वह उसे हिंदू त्योहार मनाने से भी रोकता था।

पीड़िता ने प्रताड़ना से बचने के लिए 3-4 बार घर बदला और अपने मोबाइल नंबर तक बदले, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा।

राजनीतिक कार्यकर्ता होने की दी धमकी

मज़हबी ने घर में घुसकर किया रेप: पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि जुबैर कुरैशी अक्सर उसे धमकियां देता था।

वह खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताता था और कहता था, मैं आम आदमी पार्टी का आदमी हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

महिला का कहना है कि आरोपी के इसी रसूख के दावे के कारण स्थानीय पुलिस ने उसकी शुरुआती शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी को महज समझा-बुझाकर छोड़ दिया जाता था, जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए।

VHP के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

जब स्थानीय स्तर पर पीड़िता को कोई न्याय नहीं मिला, तो उसने सोशल मीडिया के माध्यम से बजरंग दल और बाद में राजकोट विश्व हिंदू परिषद (VHP) से संपर्क किया।

VHP के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता का साथ दिया और उसे लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय pahuche।

कमिश्नर के सख्त आदेशों के बाद आजीडेम पुलिस ने जुबैर कुरैशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी जेल में, जमानत याचिका खारिज

मज़हबी ने घर में घुसकर किया रेप: विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र भावाणी ने बताया कि आरोपी न केवल महिला का शारीरिक शोषण करता था, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता था।

पुलिस ने आरोपी जुबैर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी रिहाई के लिए सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी,

जिसे कोर्ट ने गंभीर अपराध को देखते हुए खारिज कर दिया है। वर्तमान में आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में पुजारी की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article