फरमान बना अमन: उत्तराखंड के देहरादून से कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है।
आरोप है कि उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी मोहम्मद फरमान ने हिंदू नाम और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर एक हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
बताया जा रहा है कि आरोपी चकराता इलाके में मिस्त्री का काम करता था और खुद को अमन तोमर या अमन शर्मा बताकर रह रहा था।
सोशल मीडिया के जरिए बढ़ाया संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरमान ने इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इसी के जरिए उसने महिला से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसके करीब पहुंच गया।
आरोप है कि उसने महिला का ब्रेनवॉश किया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार कर लिया।
पति ने रंगे हाथों पकड़ा
मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति अपनी पत्नी के मायके पहुंचा। वहां उसने फरमान को महिला के साथ देख लिया।
पति को देखकर आरोपी घबरा गया और गोशाला में छिपने की कोशिश की, लेकिन बाद में पकड़ लिया गया।
आरोप है कि इस दौरान उसने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।
पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद फरमान के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
मोबाइल से मिले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो
रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर ने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई हिंदू युवतियों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।
उनका आरोप है कि फरमान अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवतियों को निशाना बनाता था।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स
मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और महिलाएं भी उसके संपर्क में थीं या नहीं।

