Tuesday, August 11, 2026

Shakeel Noorani Arrest News: फिल्म में रोल का झांसा, अश्लील वीडियो और 4 साल तक शोषण: ‘जोरू का गुलाम’ के डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार

Shakeel Noorani Arrest News: हिंदी सिनेमा जगत से एक और चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आई है।

90 के दशक की चर्चित फिल्मों के निर्देशक शकील नूरानी (73 वर्ष) को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के बेहद गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।

33 वर्षीय एक संघर्षरत अभिनेत्री की शिकायत पर मालवणी पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई की है।

40 दिनों तक फरार रहने के बाद फार्महाउस से दबोचे गए

Shakeel Noorani Arrest News: मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

पुलिस ने मुंबई के अंधेरी स्थित उनके बेटे के घर पर भी छापेमारी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से मालवणी पुलिस ने महाराष्ट्र के सतारा जिले के मेधा (महाबलेश्वर के पास) स्थित एक फार्महाउस में दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेशी के दौरान अदालत ने उन्हें 12 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

स्क्रिप्ट के बहाने बुलाकर दिया झांसा, फिर बनाया अश्लील वीडियो

Shakeel Noorani Arrest News: पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उनकी और शकील नूरानी की पहली मुलाकात वर्ष 2016 में लोखंडवाला के एक अवॉर्ड समारोह में हुई थी।

उस वक्त नूरानी ने अपनी अगली फिल्म में रोल देने का वादा कर उन्हें संपर्क में रहने को कहा था।

इसके बाद, फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के बहाने नूरानी ने अभिनेत्री को मालवणी स्थित अपने घर बुलाया।

आरोप है कि वहाँ उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

होश आने पर आरोपी ने उनके मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस या अपने परिवार को कुछ बताया, तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

4 साल तक लगातार शोषण और गर्भनिरोधक दवाइयों का दबाव

Shakeel Noorani Arrest News: अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि इस अश्लील वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने अगले चार सालों तक उनका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

आरोप यह भी है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद नूरानी उन्हें जबरन गर्भनिरोधक गोलियाँ खिलाते थे।

पुलिस शिकायत में नशीला पदार्थ देकर स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुँचाने और गर्भपात से जुड़ी धाराएँ भी शामिल की गई हैं।

पुलिस की जाँच जारी, बचाव पक्ष ने आरोपों को बताया झूठा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी जोन-2 संदीप घुगे ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू से जुड़े पुख्ता सबूत जुटा रही है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, शकील नूरानी के वकील विकास सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत झूठा फँसाया गया है और मामला फिलहाल विचाराधीन है।

कौन हैं शकील नूरानी?

Shakeel Noorani Arrest News: 73 वर्षीय शकील नूरानी 90 के दशक के जाने-माने बॉलीवुड निर्देशकों में गिने जाते हैं।

उन्होंने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ (2000), सुनील शेट्टी स्टारर ‘बड़े दिलवाला’ (1999), ‘विष्णु देवा’ (1991) और ‘श्रीमान आशिक’ (1993) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

इसके अलावा, अतीत में अभिनेता संजय दत्त के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर हुआ उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था।

ये भी पढ़ें: LPG की जगह एथेनॉल से बनेगा खाना? जानिए सरकार की क्या है योजना


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article