Tuesday, July 7, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या: तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले पति को घायल कराया और बाद में इलाज के दौरान उसके शरीर में लगे कैनुला के जरिए

टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां को हुआ शक, फिर खुला पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम प्रशांत था, जिसकी उम्र 35 साल थी। वह खाड़ी देश में काम करता था।

30 जून 2026 को उसकी मां को बेटे की मौत की जानकारी मिली। उन्हें अपनी बहू संध्या पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि संध्या का अनिल नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते में प्रशांत को रुकावट मानते थे। इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पहले छत से गिराया

पुलिस जांच में सामने आया कि इस साजिश में प्रशांत के दोस्त वेन्कट साई को भी शामिल किया गया।

आरोप है कि 29 जून की रात उसने प्रशांत को शराब पिलाई और फिर उसे छत पर ले जाकर धक्का दे दिया।

छत से गिरने के बाद प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घर लौटने के बाद की हत्या

कुछ समय बाद डॉक्टरों ने प्रशांत को अस्पताल से छुट्टी दे दी और वह घर लौट आया।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान संध्या और उसके प्रेमी अनिल ने मौका देखकर प्रशांत के शरीर में लगे कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाया।

इसके बाद उसे चारपाई से नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान संध्या, अनिल और वेन्कट साई से पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में दोनों मुख्य आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। साथ ही सभी सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article