Thursday, May 7, 2026

Japan: मौत का जंगल, लेकिन फिर भी यहां क्यों आते हैं लोग?

Japan: दुनिया बड़ी सुन्दर है। यहां प्रकृति को संजोये रखने वाली कई से जंगल है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में जंगल ऐसा भी है जिसे मौत का जंगल कहा जाता है।

दुनिया के कई जंगलों के बारे में अजीबों-गरीब कहानियां प्रचलित है। इन्हीं में से के है “मौत का जंगल”। कहा तो ये जाता है कि इस जंगल में जाने वाले लोग कभी वापस नहीं आते हैं लेकिन फिर भी इस जंगल में लोग जाते हैं। अब आपने मन में सवाल होगा कि जब ये मौत का जंगल है तो यहां लोगों के जाने का क्या काम? आइये इस जंगल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों कहते हैं मौत का जंगल?

जापान स्थित “आओकिगाहारा”, जिसे आमतौर पर “मौत का जंगल” के नाम से जाना जाता है, ये एक ऐसी जगह है जिसका प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। लेकिन इसका इतिहास दुखद है। ये जंगल फुजियामा के पास स्थित है जहां सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले सामने आते हैं। लेकिन इसके बाद भी हजारों लोग यहां आते हैं।

जंगल का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है

ये जंगल प्राकृतिक तौर पर जितना सुन्दर है उतना ही दुखद इसका इतिहास भी है। इस जंगल में कई लोगों ने आत्महत्या की है। यही कारण है की इस जंगल को मौत का जंगल कहा जाता है। कई लोग यहां आकर अपना जीवन खत्म करने का प्रयास करते हैं। साल 2023 में जापान के अधिकारियों ने इस जगह पर आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया है। अब जापान में आत्महत्याओं को रोकने के लिए कई से campaigns चलाये जा रहे हैं।

पेड़ों का भंडार है ये जंगल

आओकिगाहारा जंगल 35 स्क्वायर किमी के बड़े क्षेत्र में फैला है। यहां इतने पेड़ है इसे पेड़ों का समंदर भी कहा जाता है। कई लोग यहां हाईकिंग करने और साफ हवा लेने आते हैं, लेकिन यहां आ रहे सभी सभी पर्यटकों का यही इरादा नहीं होता। साल 2013-2015 के बीच यहां 100 से ज्यादा लोगों ने सुसाइड किया था। अब तो जापान सरकार ने यहां होने वाली आत्महत्या के आंकड़े देना ही बंद कर दिया है।

क्यों इस जंगल में आते हैं लोग?

वैसे तो ये जगह आत्महत्या के लिए जानी जाती है लेकिन फिर भी कई से टूरिस्ट्स इस जंगल के सौंदर्य को देखने के लिए यहां घूमने आते हैं। शांति की तलाश में भी लोग इस जंगल में आते हैं। वही कुछ लोग यहां की डरावनी और रहस्यमयी कहानियों के पीछे का सच जानने आते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article