Tuesday, November 3, 2026

Axis Bank के ग्राहकों को झटका! 1 दिसंबर से बदलेंगे नियम, बढ़ेगा चार्ज

Axis Bank: बैंक में खाता खुलवाने के बाद अक्सर लोग कैश जमा करने और निकालने के लिए बैंक की सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपका खाता Axis Bank में है, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंक ने अपने कुछ सेविंग्स अकाउंट के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा,

जो महीने में कई बार बैंक से नकद लेनदेन करते हैं या अपने खाते में जरूरी बैलेंस नहीं रखते। नए बदलाव 1 दिसंबर 2026 से लागू होने वाले हैं।

अब महीने में कितनी बार कर सकेंगे मुफ्त लेनदेन?

Axis Bank के कुछ सेविंग्स अकाउंट में अभी ग्राहकों को हर महीने चार बार मुफ्त कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।

इसमें नकदी जमा करना और निकालना शामिल है। इसके अलावा महीने में कुल 1 लाख रुपये तक के नकद लेनदेन की सीमा भी निर्धारित है।

लेकिन अब बैंक इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। 1 दिसंबर से मुफ्त कैश ट्रांजैक्शन की संख्या चार से घटाकर तीन कर दी जाएगी।

यानी ग्राहकों को अब महीने में केवल तीन बार ही मुफ्त नकद लेनदेन की सुविधा मिलेगी।

हालांकि 1 लाख रुपये की कुल कैश ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह बदलाव घरेलू सेविंग्स, Easy Access, Krishi और NRI Easy Access जैसे कुछ अकाउंट पर लागू होगा।

मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बढ़ेगा खर्च

बैंक ने खाते में न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस यानी Average Monthly Balance (AMB) नहीं रखने पर लगने वाले अधिकतम चार्ज में भी बदलाव किया है।

अर्ध-शहरी शाखाओं में घरेलू Easy Access अकाउंट के लिए अधिकतम चार्ज 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किया जा रहा है।

ग्रामीण शाखाओं में यह शुल्क 150 रुपये से बढ़कर 600 रुपये हो जाएगा। वहीं शहरी और मेट्रो शाखाओं में अधिकतम चार्ज 600 रुपये रहेगा।

NRI Easy Access अकाउंट के लिए भी अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं में अधिकतम चार्ज बढ़ाकर 600 रुपये किया जा रहा है।

किन ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी?

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वेतनभोगी ग्राहकों पर मिनिमम बैलेंस से जुड़ा यह पेनल्टी चार्ज लागू नहीं होगा।

हालांकि, दूसरे पात्र खाताधारकों को अपने अकाउंट में जरूरी बैलेंस बनाए रखने पर ध्यान देना होगा।

ग्राहकों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को अपने कैश ट्रांजैक्शन की संख्या पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा।

अगर आप महीने में बार-बार नकद पैसे जमा करते हैं या निकालते हैं, तो मुफ्त लेनदेन की सीमा पार होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

इसलिए बेहतर होगा कि ग्राहक अपने अकाउंट की कैटेगरी, मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा और मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियमों की जानकारी बैंक से जरूर प्राप्त कर लें।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

  1. […] अभी-अभीAxis Bank के ग्राहकों को झटका! 1 दिसंबर से बदल…UPI : अब दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर टिकट UPI सेकांग्रेस के मंत्री ने ही खोली राहुल गांधी के SIR […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article