Tuesday, February 17, 2026

India-Pakistan Match Cancelled: भारत-पाक मैच रद्द होने से इंडिया चैंपियंस को बड़ा झटका, पाकिस्तान नहीं बांटेगा अंक

India-Pakistan Match Cancelled: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द हो गया।

युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते आयोजकों को मैच रद्द करना पड़ा।

शिखर धवन ने अपने फैसले को सार्वजनिक करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में पाक टीम के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे।

अंक तालिका में भारत को नुकसान, पाकिस्तान का बयान सामने आया

India-Pakistan Match Cancelled: मैच रद्द होने के बाद अब विवाद इस बात पर है कि क्या दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे या पाकिस्तान को पूरे 2 अंक?

पाकिस्तान चैंपियंस टीम के कोच और मालिक कामिल खान ने साफ कहा कि उनकी टीम को नियमों के अनुसार पूरे दो अंक मिलने चाहिए।

उनका दावा है कि अगर मैच विरोधी टीम के इनकार से रद्द होता है, तो नियम अनुसार पूरी जीत उन्हें दी जानी चाहिए।

“सेमीफाइनल तक भारत से आमना-सामना न हो” – पाकिस्तान

India-Pakistan Match Cancelled: कामिल खान ने पाकिस्तानी चैनल GeoNews से बात करते हुए कहा,

“हम चाहते हैं कि सेमीफाइनल तक हमें भारत से दोबारा मैच न खेलना पड़े। हम नियमों के मुताबिक 2 अंक मांग रहे हैं और हमें दिए भी जाएंगे।”

अब तक का प्रदर्शन: पाकिस्तान टॉप पर, भारत सबसे नीचे

India-Pakistan Match Cancelled: 18 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू हुई इस लीग में पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

  • पाकिस्तान – 2 अंक | नेट रन रेट: +0.250
  • साउथ अफ्रीका – 2 अंक | नेट रन रेट: +0.000
  • इंग्लैंड – 1 जीत, 1 बेनतीजा
  • ऑस्ट्रेलिया – 1 अंक
  • वेस्टइंडीज – 0
  • भारत – 0 अंक, अंतिम स्थान

भारत का अगला मैच आज साउथ अफ्रीका से

India-Pakistan Match Cancelled: भारत का अगला मुकाबला 22 जुलाई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है।

पहले मैच के रद्द हो जाने से इंडिया चैंपियंस पर दबाव बढ़ गया है, क्योंकि अंक नहीं मिलने से वह सबसे नीचे हैं और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article