Saturday, February 14, 2026

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: BCCI का सख्त रुख, मोहसिन नकवी को अल्टीमेटम, “ट्रॉफी दो, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो!”

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप 2025 के बाद से ट्रॉफी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अब खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है।

BCCI ने नकवी को एक आधिकारिक लेटर लिखते हुए साफ कहा है कि अगर उन्होंने एशिया कप की ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपी, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

BCCI का नकवी को चेतावनी भरा लेटर

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लेटर सीधे ACC हेडक्वार्टर्स को भेजा गया है।

BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने इंडिया टुडे से कहा कि,“अगर मोहसिन नकवी इस मुद्दे पर कोई पॉजिटिव जवाब नहीं देते हैं, तो BCCI कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

एक-एक कदम सोच-समझकर उठाया जाएगा।”

इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।

यह पहली बार है जब किसी क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर को ट्रॉफी विवाद पर इतनी सख्त चेतावनी दी गई हो।

कैसे शुरू हुआ ट्रॉफी विवाद?

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: 28 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन, मैच प्रजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने PCB और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया।

इससे माहौल गरम हो गया, और बताया जाता है कि नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से चले गए।

तभी से यह विवाद और भी गहराता चला गया।

भारत बनाम पाकिस्तान: तीन मुकाबले, तीन जीत

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप 2025 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार हराया —
1️⃣ पहली बार ग्रुप स्टेज में (14 सितंबर)
2️⃣ दूसरी बार सुपर फोर राउंड में (21 नवंबर)
3️⃣ तीसरी बार फाइनल में (28 सितंबर)

तीनों मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मात दी।

इन लगातार जीतों के बाद भारतीय टीम का मनोबल चरम पर था, लेकिन ट्रॉफी विवाद ने माहौल में कड़वाहट घोल दी।

एशिया कप का इतिहास: भारत का दबदबा बरकरार

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है।

अब तक भारत 9 बार यह खिताब जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार विजेता बना है।

श्रीलंका इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है।

BCCI का अगला कदम क्या होगा?

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: अब सबकी निगाहें मोहसिन नकवी पर हैं।

अगर उन्होंने ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपी, तो BCCI उनके खिलाफ

ACC मीटिंग में प्रस्ताव

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: कानूनी नोटिस और संभवतः ICC में शिकायत तक ले जा सकती है।

क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या एशिया कप की ट्रॉफी आखिरकार भारत को मिलेगी या यह विवाद और बड़ा रूप लेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article