आज की 25 बड़ी ख़बरें,10 MAY 2026
1.तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था को लेकर CM विजय सख्त नजर आए, उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
2.तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय ने आईएएस अधिकारी सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया को मुख्यमंत्री सचिव नियुक्त किया
3.CM पद की शपथ लेने के बाद विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से इस्तीफा दिया, अब वे पेरम्बूर सीट से विधायक बने रहेंगे
4.तमिलनाडु में विजय के साथ नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली
5.यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
6.सपा के बागी नेता मनोज पांडे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने
7.योगी कैबिनेट में सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया, राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई
8.अजीत पाल, कृष्णा पासवान, हंसराज और सुरेंद्र दिलेर ने भी मंत्री पद की शपथ ली
9.यूपी में कैबिनेट विस्तार में नाम शामिल न होने पर BJP विधायक आशा मौर्य नाराज बताई जा रही हैं
10.असम में हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, समारोह 12 मई को होगा
11.राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, वे 13 मई को शपथ लेंगे
12.पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्य अब “सुरक्षित हाथों” में है
13.पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गोघाट में TMC नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है
14.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु कार्यक्रम स्थल के पास फुटपाथ किनारे दो जिलेटिन छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया
15.बिग बॉस OTT-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया
16.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
17.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गोल्फ कार्निवल 2026 टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
18.ईरान ने युद्ध को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने सैन्य प्रमुख को कड़े निर्देश दिए
19.ईरान के दक्षिण-पूर्वी शहर चाबहार में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई
20.पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई
21.रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध अब अंत की ओर बढ़ रहा है
22.पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से किसी तीसरे देश में मुलाकात संभव है
23.पुतिन ने चीन के साथ जल्द गैस और तेल समझौता होने के संकेत दिए

