Wednesday, August 12, 2026

N Chandrasekaran: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

N Chandrasekaran: टाटा समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

हालांकि उनका इस्तीफा तुरंत प्रभावी नहीं होगा। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखरन अपने मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने तक चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना है।

एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है, जब टाटा संस की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम 18 अगस्त को होने वाली है।

ऐसे में उनके फैसले को टाटा समूह के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि फरवरी 2027 के बाद टाटा संस की कमान किसके हाथ में जाएगी।

2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं चंद्रशेखरन

एन. चंद्रशेखरन करीब नौ साल से टाटा संस की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था।

इससे पहले वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह TCS के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

चंद्रशेखरन का टाटा समूह से पुराना रिश्ता है। वह साल 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे। लंबे समय तक समूह के साथ काम करने के बाद उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और बाद में टाटा संस के चेयरमैन बने।

चेयरमैन के तौर पर उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने कई बड़े कारोबारी फैसले लिए। उनके नेतृत्व में समूह ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यही वजह है कि उनके इस्तीफे को टाटा समूह के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

फरवरी में दोबारा नियुक्ति पर फैसला टला था

एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे से पहले ही उनके अगले कार्यकाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। इस साल फरवरी में टाटा संस के बोर्ड की ओर से उन्हें दोबारा चेयरमैन बनाए जाने के फैसले को टाल दिया गया था।

इस मामले को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन के बीच कुछ अहम मुद्दों पर अलग-अलग राय थी।

इसी वजह से चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल को लेकर फैसला तुरंत नहीं हो पाया था। अब उनके इस्तीफे के बाद यह मामला और महत्वपूर्ण हो गया है।

टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर अलग राय

चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल को लेकर सामने आए मतभेदों में टाटा संस की भविष्य की रणनीति भी एक अहम मुद्दा बताया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस को भविष्य में शेयर बाजार में लिस्ट किया जाए या नहीं, इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की राय अलग थी।

बताया गया कि नोएल टाटा चाहते थे कि टाटा संस को भविष्य में शेयर बाजार में लिस्ट न किया जाए। वहीं चंद्रशेखरन इस शर्त से सहमत नहीं थे।

इसके अलावा टाटा संस के बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद की बात सामने आई थी।

इन मुद्दों के कारण चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति का फैसला फरवरी में आगे के लिए टाल दिया गया था। हालांकि अब उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे

इस्तीफा देने के बावजूद एन. चंद्रशेखरन तुरंत टाटा संस के चेयरमैन पद से अलग नहीं होंगे।

वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे और फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ महीनों तक टाटा संस की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रहेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फरवरी 2027 के बाद टाटा संस का नया चेयरमैन कौन होगा।

18 अगस्त को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग के बाद इस मामले को लेकर तस्वीर कुछ और साफ हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article