Wednesday, April 15, 2026

उपनयन संस्कार समारोह हुआ संपन्न, श्रीनिम्बार्क परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद ने किया आयोजन

श्रीनिम्बार्क परिषद एवं अखिल भारतीय विद्वत परिषद के संयुक्त तत्त्वावधान में 19 फरवरी 2026 फुलेरा दौज के मुहूर्त्त पर दो बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम ठिकाना मंदिर श्री सरसबिहारी जी से सम्पन्न हुआ।

220313
उपनयन संस्कार

श्रीनिम्बार्क परिषद के महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अमित शर्मा ने बटुकों को दीक्षित कराया। उपनयन संस्कार का अनुष्ठान पण्डित मोहित शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।

219970
उपनयन संस्कार समारोह हुआ संपन्न, श्रीनिम्बार्क परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद ने किया आयोजन 4

कार्यक्रम के संयोजक पण्डित अमित शर्मा ने कहा कि, “परिषद हर वर्ष उपनयन की इच्छा प्रकट करने वाले बटुकों का संस्कार करवाने का प्रकल्प चला रही है। ताकि वेद धर्म का संरक्षण हो सके। यज्ञोपवीत के अभाव में सनातन धर्म के अन्य संस्कार भी सम्भव नहीं हो पाते, इसलिए विधि विधान से उपनयन संस्कार करवाना आवश्यक है।”

219938
उपनयन संस्कार समारोह हुआ संपन्न, श्रीनिम्बार्क परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद ने किया आयोजन 5

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित वरिष्ठों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया, एवं प्रसादी वितरित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article