Sunday, January 25, 2026

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल वेडिंग पोस्टपोन: अफवाहों के बीच कपल ने बदला इंस्टा बायो

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल वेडिंग पोस्टपोन: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की थ्योरियाँ चलने लगी हैं। इसी माहौल में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘🧿’ नज़र इमोजी जोड़कर सबका ध्यान खींच लिया है।

23 नवंबर को होने वाली शादी फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है क्योंकि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना अचानक बीमार हो गए थे।

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल वेडिंग पोस्टपोन: इंस्टाग्राम बायो अपडेट कर दिया मैसेज

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल वेडिंग पोस्टपोन: शादी पोस्टपोन होने के बाद लोग कपल के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे। इन्हीं बातों के बीच स्मृति और पलाश दोनों ने अपनी इंस्टा बायो में ‘नज़र’ इमोजी जोड़ दी, जिसे फैंस ने “बुरी नजर से बचने” का संकेत माना।

पलाश भी बने अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद पलाश मुच्छल भी एसिडिटी और वायरल इंफेक्शन की वजह से बीमार पड़े।

पहले उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित एसआरवी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया ।

इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया ।

स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से हटा दिया प्री-वेडिंग कंटेंट

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल वेडिंग पोस्टपोन: शादी टलने की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से प्रपोजल वीडियो,सगाई की तस्वीरें,प्री-वेडिंग फोटो, सब डिलीट कर दिए।
इस कदम ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को और हवा दे दी।

वायरल अफवाहें: पलाश का नाम दूसरी लड़कियों से जोड़कर दावे

शादी टलते ही इंटरनेट पर कई अनवेरिफाइड चैट और फोटो वायरल हुईं, जिनमें दावा किया गया कि पलाश का अन्य लड़कियों से अफेयर था।
कुछ यूज़र ने तो यह भी पोस्ट किया कि स्मृति को “धोखा” मिला है—हालांकि इन में से किसी भी दावे की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

शादी क्यों टली? परिवार ने बताई असली वजह

मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शादी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
अब अच्छी बात यह है कि स्मृति के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पलाश की मां अमिता मुच्छल का बयान

लगातार चल रही गॉसिप के बीच पलाश की मां ने स्थिति साफ की। उनका कहना है—

“शादी की सभी तैयारियाँ तय प्लान के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी।”

“पलाश का स्मृति के पिता से बेहद करीबी रिश्ता है, इसलिए उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए शादी स्थगित की गई।”

इस बयान के बाद फैंस ने चैन की सांस ली कि सब कुछ सामान्य है और शादी सिर्फ पोस्टपोन हुई है, रद्द नहीं।

स्मृति की प्रोफेशनल लाइफ शानदार

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम की जीत में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी बीच शादी पर अचानक ब्रेक लगने ने फैंस को चौंका दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article