Tuesday, July 7, 2026

Mauritius: नवीन रामगुलाम बने मॉरीशस के प्रधानमंत्री

Mauritius: मॉरीशस के विपक्षी गठबंधन अलायंस फॉर चेंज ने आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इसी के साथ ही विपक्ष संसद की सभी सीटें जीतने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनॉथ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली है। नवीन रामगुलाम (1995-2000 और 2005-2014) पहले भी दो बार प्रधानमंत्री रह चुके है।

Mauritius: भारत से पुराना रिश्ता

नवीन रामगुलाम मॉरीशस के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पहले प्रधानमंत्री डॉ. शिवसागर रामगुलाम के पुत्र हैं, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई है। नवीन के पूर्वज बिहार से मॉरीशस गए थे। जब भारत से बड़ी संख्या में लोग ब्रिटिश साम्राज्य के तहत मजदूरी के लिए मॉरीशस ले जाये जाते थे। नवीन रामगुलाम की वापसी से मॉरीशस में न केवल नई नीतियों की उम्मीद है, बल्कि एक अलग दृष्टिकोण से शासन चलाने की भी संभावना है।

भारतीय मूल के मॉरीशस नागरिकों के लिए गर्व

भारत और मॉरीशस के बीच हमेशा से मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और नवीन रामगुलाम ने प्रधानमंत्री के रूप में इन संबंधों को और गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने कार्यकालों के दौरान, उन्होंने भारत के साथ कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें व्यापार, शिक्षा, और तकनीकी सहयोग शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय मूल के मॉरीशस नागरिकों के लिए वे गर्व का प्रतीक भी हैं, जो मॉरीशस की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं। भारत के साथ उनके ऐतिहासिक संबंध दोनों देशों के बीच भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article