Friday, February 13, 2026

फिर दहला मणिपुर: कुकी–मैतेई टकराव में पत्नी के सामने युवक की हत्या

फिर दहला मणिपुर: मणिपुर में एक मेतेई युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आने से राज्य में तनाव बढ़ गया है,

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को गोली मारते हुए दिखाने का दावा किया जा रहा है।

हिंसा का एक और अमानवीय चेहरा

मणिपुर एक बार फिर खून-खराबे और हिंसा की खबरों से दहल उठा है।

राज्य में शांति बहाल करने के सरकारी दावों के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,

जहां एक युवक को उसकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी गई।

यह घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मणिपुर में हालात अब भी कितने नाजुक बने हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

फिर दहला मणिपुर: यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की बताई जा रही है जहां मृतक युवक की पहचान ऋषिकांत के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें उग्रवादियों ने बुधवार को तोइबोंग इलाके में घर से अगवा किया था,

पहले युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई और इसके बाद पत्नी के सामने ही युवक को गोली मार दी गई।

पत्नी लगातार हमलावरों से अपने पति की जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और मौके पर ही युवक की हत्या कर दी।

नाम बदलकर रह रहा था मृतक

खबर के अनुसार, ऋषिकांत हाल ही में नेपाल से लौटा था और सुरक्षा कारणों से नाम बदलकर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि वह कुकी समुदाय से जुड़ा था और पहले से ही उसे जान का खतरा महसूस हो रहा था।

इसके बावजूद इतनी निर्ममता से उसकी हत्या कर दी जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वीडियो सामने आने से बढ़ा आक्रोश

फिर दहला मणिपुर: इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक को घेरकर गोली मारी गई है।

वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया, वही लोग सरकार और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

पुलिस जांच और कार्रवाई

मणिपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ,और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे सामुदायिक तनाव का हाथ हो सकता है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन सवाल यह है कि जब आम लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शांति की अपील कितनी असरदार होगी।

सरकार के शांति प्रयास बेअसर

फिर दहला मणिपुर: पिछले कई महीनों से केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर में शांति बहाली के लिए प्रयास कर रही है।

शांति समितियां बनाई गई, सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई और बातचीत के दौर भी चले।

इसके बावजूद ऐसी घटनाएं यह साबित करती है कि जमीनी स्तर पर हालात अब भी नियंत्रण में नहीं है ,खासकर कुकी और मैतेई समुदायों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है।

कुकी-मैतेई विवाद की जड़

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष पिछले करीब दो साल से जारी है।

इस हिंसा में अब तक सैकड़ो लोग मारे जा चुके है और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए है।

दोनों समुदायों के बीच अविश्वास और डर इतना गहरा हो चुका है कि छोटी-सी घटना भी बड़ी हिंसा में बदल जाती है।

आम जनता में डर का माहौल

इस ताजा घटना के बाद आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है, वही महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा डरे हुए है।

कई इलाकों में लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डर रहे है , साथ ही स्कूल, बाजार और रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।

मणिपुर में हुई यह वारदात साफ दिखाती है कि हालात कितने बिगड़ चुके है। यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे राज्य के लिए चेतावनी है।

जब हथियारबंद लोग खुलेआम किसी की जान ले लेते है और कानून उन्हें रोक नहीं पाता, तो आम आदमी खुद को बेबस महसूस करता है। वही ऐसे माहौल में डर बढ़ता है और भरोसा टूटता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article