Tuesday, June 23, 2026

Delhi: फुटपाथ से 11 साल की बच्ची का अपहरण कर कैब ड्राइवर ने किया रेप

Delhi: राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही 11 वर्षीय बच्ची को एक कैब ड्राइवर ने सोमवार (22 जून) तड़के अगवा कर लिया।

इसके बाद आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

फुटपाथ पर सो रही थी बच्ची

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ महरौली क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रही थी।

देर रात परिवार को बच्ची अपने पास नहीं मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की गई।

जाँच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कैब ड्राइवर की गतिविधियां नजर आईं।

इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी 25 वर्षीय बबूल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

शव को भेजा अस्पताल

आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से उसने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित ने वारदात को अकेले अंजाम दिया या इसमें किसी अन्य की भी भूमिका थी।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग बच्ची के परिजनों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं,

वहीं इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article