Saturday, March 14, 2026

Facts You Should Know: भारत में महिलाएं जीती हैं ज्यादा साल, लेकिन सेहत में हैं पीछे, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

Facts You Should Know: भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं औसतन ज्यादा सालों तक जीवित रहती हैं, लेकिन स्वस्थ जीवन जीने के मामले में वे अब भी पीछे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार की रिपोर्ट्स से यह बात सामने आई है कि उम्र भले लंबी हो, लेकिन महिलाओं की जिंदगी में सेहत से जुड़ी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं।

Facts You Should Know: WHO की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में किसी भी व्यक्ति की औसत उम्र 70.8 साल है। हालांकि इसमें महिलाओं की उम्र पुरुषों से औसतन 2.7 साल ज्यादा पाई गई है।

यानी महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से ज्यादा है और वे लंबे समय तक जीवित रहती हैं।

Facts You Should Know: सेहत के मामले में पिछड़ रही हैं महिलाएं

Facts You Should Know: हालांकि उम्र लंबी होने के बावजूद स्वस्थ जीवन (Healthy Life Expectancy) के मामले में महिलाएं पुरुषों से पीछे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एक स्वस्थ पुरुष जितने साल बिना किसी गंभीर बीमारी के जीता है, महिलाओं का यह आंकड़ा सिर्फ 0.1 साल ज्यादा है।

यह अंतर दर्शाता है कि महिलाएं लंबी उम्र तो जी रही हैं लेकिन बीमारियों से जूझते हुए।

भारत में महिलाओं की सेहत और उम्र के बीच का विरोधाभास

Facts You Should Know: भारत उन देशों में शामिल है जहां पुरुष और महिला दोनों की हेल्दी लाइफ स्पैन में बहुत कम अंतर है।

महिलाओं की उम्र तो पुरुषों से ज्यादा है, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से यह लाभ काफी हद तक कम हो जाता है।

दुनिया में क्या है स्थिति?

Facts You Should Know: दुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो महिलाओं की औसतन उम्र पुरुषों से करीब 5 साल ज्यादा होती है।

लेकिन हेल्दी लाइफ स्पैन के मामले में यह अंतर घटकर 2.4 साल रह जाता है।

अमेरिका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में यह अंतर और अधिक स्पष्ट रूप से देखा गया है।

भारत सरकार की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

Facts You Should Know: भारत सरकार की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) आधारित रिपोर्ट 2015-19 के मुताबिक,

  • महिलाओं की औसत उम्र: 71.1 साल
  • पुरुषों की औसत उम्र: 68.4 साल

यहां उल्लेखनीय है कि 1970 से 1975 के बीच पुरुषों की उम्र महिलाओं से ज्यादा हुआ करती थी, लेकिन अब स्थिति उलट गई है।

कहां ज्यादा जीती हैं महिलाएं?

Facts You Should Know: ग्रामीण भारत में 1987-91 से ही महिलाओं की उम्र पुरुषों से ज्यादा है और यह अंतर अब भी जारी है। वहीं शहरी भारत में यह ट्रेंड 2015-19 में शुरू हुआ, जब पहली बार शहरी महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से अधिक दर्ज की गई।

कौन से राज्य हैं लंबी उम्र वाले?

भारत के कुछ राज्यों में पुरुषों और महिलाओं की उम्र काफी अलग-अलग है:

  • दिल्ली: पुरुषों की उम्र सबसे ज्यादा – 74.3 साल
  • केरल: महिलाओं की उम्र सबसे ज्यादा – 78.0 साल
  • छत्तीसगढ़: पुरुषों की उम्र सबसे कम – 63.7 साल
  • उत्तर प्रदेश: महिलाओं की उम्र सबसे कम – 66.2 साल

इन आंकड़ों से साफ है कि राज्यवार असमानता भी जीवन प्रत्याशा को प्रभावित करती है।

लंबी उम्र जरूरी नहीं कि सेहतमंद हो

रिपोर्ट्स यह साफ करती हैं कि भले ही महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सालों तक जीवित रहती हैं, लेकिन हेल्दी लाइफ जीने में अभी भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

यह जरूरी है कि सिर्फ उम्र बढ़ाने पर नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article