Wednesday, April 22, 2026

सीएम योगी का बंगाल दौरा: टीएमसी मुक्त बंगाल का दिया नारा

सीएम योगी का बंगाल दौरा: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजनीतिक पारा अपने चरम पर है।

चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता के जोरासांको में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए बंगाल की गौरवशाली विरासत को याद किया और प्रदेश को टीएमसी मुक्त करने का आह्वान किया।

बंगाल की धरा आध्यात्मिक और महापुरुषों की जन्मभूमि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाल के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती भारत की आध्यात्मिक धरा है।

सीएम ने स्वामी विवेकानंद, भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, भगवान राम-कृष्ण और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरा ने वैश्विक स्तर पर सनातन की पताका फहराई है।

उन्होंने याद दिलाया कि इसी बंगाल ने भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया, साथ ही साहित्य का पहला नोबेल पुरस्कार भी इसी धरती के सपूत रबिन्द्रनाथ ठाकुर को प्राप्त हुआ।

टीएमसी ने बंगाल की अस्मिता का किया अपमान

ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने बंगाल की संस्कृति और अस्मिता का घोर अपमान किया है।

उन्होंने कहा, रबिन्द्रनाथ टैगोर के परिसर में जहां उनकी प्रतिमा या भारत माता की तस्वीर होनी चाहिए थी, वहां टीएमसी के गुंडों ने जबरन कब्जा कर ममता दीदी का फोटो लगा दिया।

यह बंगाल के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग टीएमसी के समर्थन में बंगाल की पहचान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां काली से है।

बंगाल को गुलामी से मुक्ति का अवसर

सीएम योगी का बंगाल दौरा: मुख्यमंत्री ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा कि यह गीत आजादी की लड़ाई का प्रतीक बना।

उन्होंने कहा कि जब वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं, तब बंगाल की जनता के पास टीएमसी की गुलामी से मुक्त होने का सुनहरा अवसर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस और कम्युनिस्टों के बाद, पिछले 15 वर्षों से टीएमसी के गुंडे बंगाल को आर्थिक रूप से कंगाल बनाने में लगे हुए हैं।

रोजगार और उद्योग के मामले में बंगाल का बुरा हाल

प्रदेश की गिरती आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था, लेकिन आज यहां उद्योग बंद हो रहे हैं।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में 7 हजार से अधिक बड़े उद्योग बंद हो गए और हजारों एमएसएमई (MSME) इकाईयां ठप पड़ गई हैं, जिससे 30 लाख से अधिक युवा बेरोजगार हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे मिलकर बंगाल के अस्तित्व को समाप्त करने पर तुले हैं।

बंगाल में यूपी जैसा जंगलराज होगा ख़त्म

सीएम योगी का बंगाल दौरा: योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में टीएमसी शासन की तुलना उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी के शासन से की।

उन्होंने कहा कि बंगाल में गौ-हत्या, दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध और बहन-बेटियों की असुरक्षा उत्तर प्रदेश के पुराने जंगलराज की याद दिलाती है।

इसके विपरीत, उन्होंने 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, आज यूपी में उपद्रव नहीं, उत्सव है। वहां माफिया और गुंडे समाप्त हो चुके हैं।

यदि कोई अपराधी सिर उठाने की कोशिश करता है, तो यूपी का बुलडोजर उनकी हड्डी-पसलियों का उपयोग हाईवे बनाने में करता है। उन्होंने जनता से बंगाल में भी इसी तरह का सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान, 90 प्रतिशत महिलाएं नेताओं के कमरे में…


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article