29 May 2026, आज की 25 बड़ी खबरें
- अमेरिकी रक्षा सचिव की ईरान को दो टूक चेतावनी – समझौता करो, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो
- बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से करेंगे अहम मुलाकात
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- कोयला, खान और इस्पात मामलों पर संसदीय समिति की अहम बैठक आज सुबह 11 बजे
- कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, राज्यपाल ने CM सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर किया
- यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- ईरान ने ओमान को लेकर अमेरिकी धमकियों की कड़ी आलोचना की
- रोमानिया के मारामुरेश इलाके में संदिग्ध ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- NEET पेपर लीक केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई
- ईरान का दावा – अमेरिकी एयरक्राफ्ट मार गिराया, अमेरिका ने बताया झूठा प्रचार
- राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच आज सुबह महत्वपूर्ण बैठक
- यूपी कांग्रेस आज सभी मंडलों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
- अमेरिका ने ईरान से यूरेनियम सौंपने और होर्मुज मार्ग खोलने की मांग दोहराई
- नासिक TCS केस में पुलिस ने धर्मांतरण और छेड़छाड़ से जुड़े 8 और मामलों में चार्जशीट दाखिल की
- यूपी में आंधी और बारिश से तबाही, CM योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए
- मथुरा परिक्रमा मार्ग में फायरिंग से हड़कंप, भंडारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
- छेड़छाड़ विवाद में कांस्टेबल की पिटाई, ASI तमाशबीन बना रहा, वीडियो वायरल
- पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर नजर, सेमीफाइनल मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?
- TMC में हार के बाद घमासान, नेताओं के इस्तीफों से पार्टी में बढ़ी कलह
- दिल्ली सरकार का बिजली बचाओ अभियान, AC 24-26 डिग्री पर चलाने के निर्देश
- मध्यप्रदेश में शादी की जिद पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बोली- पहले बॉयफ्रेंड को बुलाओ
- बिहार में शराब विभाग की टीम पर हमला, महिलाओं से मारपीट के आरोपों पर बवाल
- बिहार में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत
- हरियाणा में भीषण गर्मी और पानी संकट को लेकर लोगों का प्रदर्शन तेज
- अकोला जेल में 48 घंटे के अंदर दो कैदियों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

