16 August 2026, आज की 25 बड़ी खबरें
- महाराष्ट्र में हाईकोर्ट क्लर्क परीक्षा पेपर लीक का आरोप, छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP ने मांगा जवाब
- उत्तर प्रदेश में IPS अधिकारी की मां की हत्या, घर से सोना गायब मिलने पर जांच तेज
- दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से मकान में लगी आग, 2 लोगों की मौत
- ओडिशा के 3 जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, IMD का रेड अलर्ट जारी
- मानसून ट्रफ खिसकने से खरीफ फसलों पर संकट, कई इलाकों में बारिश का इंतजार
- राजस्थान में CJP के स्कूल दौरे से पहले सरकार ने अनधिकृत प्रवेश और फोटोग्राफी पर लगाई रोक
- तमिलनाडु में कर्नाटक अधिकारियों पर 3 तमिलों की हत्या का आरोप, CM विजय ने जांच की मांग की
- पंजाब में ED का बड़ा दावा, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर CM मान के OSD पर मिलीभगत का आरोप
- आज से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया, आजादी के बाद पहली बार जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज होगी
- पश्चिम बंगाल में TMC नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
- मुंबई में नेवी sailor, पत्नी और दो बच्चों की मौत, पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या का शक
- झारखंड में प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज सातवें दौर की बातचीत, आंदोलन जारी
- वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कांग्रेस ने भी दिया जवाब
- NALSAR के बाद NLSIU के छात्रों ने भी CJI के कार्यक्रम को लेकर जताई आपत्ति
- रूस-यूक्रेन युद्ध का असर बढ़ा, भारतीय अरबपति की यूक्रेन स्थित फैक्ट्री पर रूसी मिसाइल हमला
- रूस ने एक रात में 800 से ज्यादा ड्रोन हमले रोकने का दावा किया, यूक्रेन युद्ध में तनाव बढ़ा
- भारत-श्रीलंका टेस्ट में मौसम बना विलेन, गॉल में बारिश से मैच प्रभावित होने का खतरा
- गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत, तीसरे दिन विकेटों का सिलसिला जारी
- भारत में 17 साल बाद BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की वापसी, सिंधु-लक्ष्य सेन पर घरेलू फैंस की नजर
- बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, भारत की WTC फाइनल उम्मीदों पर भी असर
- गुजरात CM की अमेरिका-कनाडा यात्रा शुरू, 22 उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल भी साथ
- तेलंगाना में Kalyana Lakshmi और Shaadi Mubarak योजनाओं को लेकर BRS का विरोध प्रदर्शन का ऐलान
- केरल की बेबी क्रैडल योजना ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 1000वें शिशु को बचाया गया
- बेंगलुरु में HMT की स्पेशल एडिशन घड़ियों के लिए 2.5 किलोमीटर लंबी कतार लगी
- 16 साल के लक्ष्मणन मयप्पन बने दुनिया के सबसे कम उम्र के Chartered Accountant

