Saturday, June 27, 2026

स्कूटी टच होने पर अमान-रहमान ने की यश की चाकू घोंपकर हत्या, 3 गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा इलाके में सड़क पर हुई मामूली टक्कर एक दिल दहला देने वाली वारदात में तब्दील हो गई। रानी गार्डन इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय युवक यश की स्कूटी शुक्रवार रात अमान नामक युवक से हल्के से टकरा गई।

जिसके बाद गुस्से से बौखलाए अमान ने अपने साथी रहमान और अन्य के साथ मिलकर यश पर हमला कर दिया। आरोप है कि अमान और रहमान ने यश की पीठ में चाकू घोंपकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इस घटना को रोडरेज से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि यश की मां ने हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि “अब तक की जांच में जो नाम सामने आए हैं, वे अमान और रहमान हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे की है, जब यश घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी स्कूटी हल्के से अमान से टच हो गई थी।”

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस तरह की हिंसक प्रतिक्रिया को लेकर नाराजगी है, वहीं परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article