Wednesday, April 15, 2026

Rahul Gandhi On ECI: “वोट चोरी पर आर-पार, राहुल गांधी का चुनाव आयोग को खुला चैलेंज”

Rahul Gandhi On ECI: फर्जी मतदाता’ विवाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच टकराव और तेज हो गया है।

आयोग ने राहुल को नियमों के मुताबिक स्पष्ट घोषणा और शपथपत्र देने या फिर ‘झूठे आरोपों’ पर देश से माफी मांगने की चेतावनी दी है।

इसके जवाब में राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और इस मुद्दे पर जन आंदोलन छेड़ने के मूड में हैं।

‘एक व्यक्ति, एक वोट’ पर हमला, राहुल गांधी

Rahul Gandhi On ECI:रविवार (10 अगस्त 2025) को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वोट चोरी, लोकतंत्र के मूल सिद्धांत ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए पारदर्शी मतदाता सूची जरूरी है, इसलिए चुनाव आयोग को डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।

शिकायत के लिए वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर लॉन्च

Rahul Gandhi On ECI: राहुल गांधी ने इस अभियान में जनता को जोड़ने के लिए एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर जारी किया – votechori.in/ecdemand और 9650003420।

उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है, जिसमें सभी नागरिकों को शामिल होना चाहिए।

आयोग का पलटवार, आरोप बेबुनियाद

Rahul Gandhi On ECI: राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य श्रीवास्तव का नाम लेकर वोटर डुप्लिकेशन का मामला उठाने पर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई।

आयोग ने कहा कि यह मामला 2018 में ही निपटाया जा चुका है और कांग्रेस नेता के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

आयोग के अनुसार, ऐसे बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए नेताओं को केवल पुख्ता सबूतों के साथ ही आरोप लगाने चाहिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article