Monday, November 23, 2026

Wedding: महंगाई ने बढ़ाई शादी की लागत, मेहमानों से लेकर दुल्हन के लहंगे तक में हो रही कटौती

Wedding: भारत में शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों, गहनों, कैटरिंग और वेडिंग वेन्यू की बुकिंग में तेजी देखने को मिल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेकिन इस बार शादी की खुशियों के बीच महंगाई परिवारों का बजट बिगाड़ रही है। शादी का आयोजन करना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है।

खाने की प्लेट से लेकर दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी तक की कीमतें बढ़ने से परिवारों को अपनी तैयारियों में बदलाव करना पड़ रहा है।

कहीं मेहमानों की संख्या घटाई जा रही है, तो कहीं महंगे कपड़ों और सजावट के बजाय बजट वाले विकल्प चुने जा रहे हैं।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 के बीच देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है।

इनसे लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। हालांकि, बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों के लिए शादी का खर्च संभालना मुश्किल कर दिया है।

कैटरिंग और वेन्यू की बुकिंग हुई महंगी

शादी के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा खाने और मेहमानों के इंतजाम पर होता है। ड्राई फ्रूट्स, चीनी, घी और मजदूरी महंगी होने से कैटरिंग की लागत करीब 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है।

मुजफ्फरनगर के एक वेडिंग वेन्यू संचालक के मुताबिक, इसका सीधा असर प्रति प्लेट कीमत पर पड़ा है।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के एक वेन्यू में खाने की प्लेट का रेट 3,100 रुपये से बढ़कर 3,575 रुपये हो गया है।

ऐसे में कई परिवार 1,000 मेहमानों की जगह अब करीब 500 लोगों को ही बुला रहे हैं।

कुछ लोग बड़े वेन्यू के बजाय छोटे हॉल या शहर से बाहर के स्थान चुन रहे हैं। वहीं, दो-तीन दिन के शादी समारोहों को एक दिन में पूरा करने की कोशिश भी बढ़ रही है।

दुल्हन के लहंगे का बजट भी बढ़ा

शादी के कपड़ों की खरीदारी पर भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक महंगे डिजाइनर लहंगों के बजाय मिड-रेंज कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

एक दुल्हन के अनुसार, पहले 30 से 40 हजार रुपये में मिलने वाला लहंगा अब 70 से 80 हजार रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में परिवार मुख्य शादी के लिए ही भारी लहंगा खरीद रहे हैं और बाकी कार्यक्रमों के लिए हल्के कपड़े चुन रहे हैं।

सोने के गहनों की जगह हल्की ज्वेलरी

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते ज्वेलरी की खरीदारी में भी बदलाव आया है। लोग भारी सोने के सेट के बजाय हल्के गहने खरीद रहे हैं।

मांग टीका और दूसरे सजावटी गहनों के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी पसंद की जा रही है।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article