Friday, November 20, 2026

EPFO: अब PF से निकाल सकेंगे 90% पैसा, नौकरी छूटने पर 2 महीने में होगा सेटलमेंट

EPFO: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने PF खाताधारकों को राहत देने के लिए कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है।

इन बदलावों का मकसद कर्मचारियों को जरूरत के समय अपनी जमा रकम इस्तेमाल करने की ज्यादा सुविधा देना है।

सबसे बड़ा बदलाव PF से पैसा निकालने की सीमा को लेकर किया गया है। अब कर्मचारी अपने PF खाते में जमा रकम का 90 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 प्रतिशत थी।

इसके लिए खाते में कम से कम 10 प्रतिशत रकम बचाकर रखना जरूरी होगा, जबकि पहले 25 प्रतिशत रकम बचाने का नियम था।

यानी अब अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी बचत का ज्यादा हिस्सा निकाल पाएंगे।

रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी हर महीने रकम

EPFO ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान यानी SWP की सुविधा भी शुरू करने का फैसला किया है।

इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के समय पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम ले सकेंगे।

इससे उन्हें नियमित आमदनी मिलती रहेगी। साथ ही, खाते में बची हुई रकम पर ब्याज भी मिलता रहेगा।

अगर सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो बची हुई रकम उसके परिवार या नॉमिनी को दी जाएगी।

नौकरी छूटने पर 2 महीने में निकाल सकेंगे पैसा

अब तक नौकरी छूटने के बाद PF का पूरा पैसा निकालने के लिए 12 महीने इंतजार करना पड़ता था। लेकिन नए फैसले के अनुसार यह अवधि घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दी गई है।

यानी नौकरी जाने के बाद कर्मचारी को अपनी जमा रकम पाने के लिए एक साल तक इंतजार नहीं करना होगा।

वहीं, पेंशन से जुड़ी रकम निकालने के लिए 36 महीने की अवधि तय की गई है। इससे कर्मचारियों को अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

एक करोड़ नए कर्मचारियों को मिल सकता है फायदा

एक और बड़ा बदलाव PF की वेतन सीमा को लेकर है। अनिवार्य PF के लिए वेतन की सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है।

इससे ऐसे कर्मचारी भी PF के दायरे में आ सकेंगे, जो अभी इस सीमा से बाहर हैं। अनुमान है कि करीब एक करोड़ नए कर्मचारियों को इसका फायदा मिल सकता है।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article