Thursday, November 19, 2026

UP: आजम खान के परिवार से कौन लड़ेगा चुनाव? पत्नी तजीन फातिमा या बेटा अब्दुल्ला आजम?

UP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बीच रामपुर की राजनीति में आजम खान के परिवार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की राजनीति में वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ पाएंगे?

उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की चुनावी राह भी आसान नहीं दिख रही है। ऐसे में परिवार से चुनावी मैदान में कौन उतरेगा? पत्नी तजीन फातिमा, बड़ा बेटा अदीब या मुंहबोली बेटी एकता कौशिक?

आजम परिवार में किसके नाम की चर्चा?

आजम खान के परिवार में तजीन फातिमा का नाम राजनीतिक रूप से अहम माना जाता है। इसकी वजह उनका पुराना चुनावी अनुभव है।

वह रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। साल 2019 में हुए उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता को 7,776 वोटों से हराया था।

दूसरी तरफ, आजम खान के बड़े बेटे अदीब और मुंहबोली बेटी एकता कौशिक ने अब तक सक्रिय राजनीति में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई है। ऐसे में तजीन फातिमा की राजनीतिक वापसी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

आजम खान के सामने कितनी बड़ी कानूनी चुनौती?

आजम खान के खिलाफ कई मामले चल चुके हैं, जिनमें उन्हें अलग-अलग सजा सुनाई गई है। छजलैट मामले में उन्हें दो साल की कैद हुई थी।

शहजादनगर में भड़काऊ भाषण देने के मामले में भी दो साल की सजा और जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा डूंगरपुर के दो मामलों में उन्हें सात और दस साल की कैद सुनाई गई। दो पैन कार्ड मामले में उनकी सजा सात साल से बढ़ाकर दस साल कर दी गई थी।

वहीं, दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में मिली सात साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।

अब्दुल्ला आजम के लिए क्या हैं विकल्प?

अब्दुल्ला आजम भी कई मामलों में कानूनी मुश्किलों का सामना कर चुके हैं। छजलैट मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी।

दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।

दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई थी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई। ऐसे में उनकी चुनावी पात्रता को लेकर कानूनी स्थिति महत्वपूर्ण बनी हुई है।

क्या तजीन फातिमा की होगी राजनीति में वापसी?

तजीन फातिमा को दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई जा चुकी है।

विधायक के तौर पर उनका पुराना अनुभव भी है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चा तेज है।

हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि आजम परिवार से चुनाव कौन लड़ेगा। यह आने वाले समय में परिवार के फैसले और कानूनी स्थिति पर निर्भर करेगा।

फिलहाल रामपुर की राजनीति में सबकी नजर इसी सवाल पर टिकी है कि 2027 में आजम खान के परिवार की ओर से चुनावी मैदान में कौन दिखाई देगा?

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article