Monday, November 23, 2026

Bisleri: बिसलेरी के पानी में मिली गड़बड़ी, अब FSSAI के रडार पर दूसरी कंपनियां भी

Bisleri: जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं या किसी लंबे सफर पर होते हैं, तो प्यास लगने पर अक्सर बाजार में मिलने वाली पानी की बोतल खरीद लेते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बोतल पर किसी बड़े ब्रांड का नाम देखकर हमें भरोसा रहता है कि पानी पूरी तरह सुरक्षित होगा,

लेकिन क्या वाकई पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की हर बोतल गुणवत्ता और सुरक्षा के तय मानकों पर खरी उतरती है? इस सवाल ने अब खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता को लेकर FSSAI ने देशभर में विशेष जांच अभियान शुरू किया है।

इसके तहत अलग-अलग कंपनियों के पानी के सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं और उन्हें प्रयोगशालाओं में भेजकर उनकी जांच कराई जा रही है।

इस अभियान का मकसद यह पता लगाना है कि बाजार में बिकने वाला बोतलबंद पानी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा है या नहीं।

इस कार्रवाई की एक बड़ी वजह बिसलेरी के पानी के सैंपल से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आई कुछ चिंताजनक बातों के बाद अब नियामक ने दूसरी कंपनियों के उत्पादों की भी जांच शुरू कर दी है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिसलेरी के पानी की जांच में ऐसा क्या मिला, जिसके बाद पूरे पैकेज्ड वाटर सेक्टर पर निगरानी बढ़ा दी गई?

बिसलेरी के सैंपल की पहली जांच में क्या मिला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल शुरुआती जांच के लिए भेजा गया था। इस जांच में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई।

इसके बाद कंपनी ने जांच रिपोर्ट को चुनौती देते हुए अपील की और सैंपल की दोबारा जांच कराने की मांग की।

दोबारा जांच में सामने आया दूसरा मामला

इसके बाद संबंधित सैंपल को रेफरल लैब में जांच के लिए भेजा गया। दोबारा हुई जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAHs की मौजूदगी दर्ज की गई।

इस निष्कर्ष के बाद मामले में कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दिए जाने की जानकारी सामने आई।

यहां समझना जरूरी है कि ब्रोमेट और PAHs अलग-अलग रासायनिक पदार्थों के समूह हैं। खाद्य सुरक्षा के लिहाज से इनकी मौजूदगी और मात्रा की जांच करना जरूरी होता है।

हालांकि, किसी रिपोर्ट में इनकी मौजूदगी सामने आने का मतलब यह नहीं है कि बाजार में उपलब्ध हर बोतल का पानी असुरक्षित है।

अब दूसरी कंपनियों की भी होगी जांच

बिसलेरी से जुड़े इस मामले के बाद FSSAI ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब अलग-अलग ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच कराई जा रही है।

इस अभियान से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कंपनियां पानी की प्रोसेसिंग, शुद्धता और पैकेजिंग के दौरान जरूरी नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं।

फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के नतीजों पर नजर बनी हुई है। लेकिन एक बात साफ है कि बोतलबंद पानी खरीदते समय सिर्फ ब्रांड का नाम देखना ही काफी नहीं है। पानी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन भी उतना ही जरूरी है।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article