Tuesday, August 11, 2026

महा वरुण यज्ञ: बारिश की कमी से जूझ रहे तेलंगाना में महा वरुण यज्ञ

बारिश की कमी से जूझ रहे तेलंगाना में महा वरुण यज्ञ

बारिश की कमी से जूझ रहे तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने भगवान वरुण को प्रसन्न करने और अच्छी वर्षा की कामना के लिए महा वरुण यज्ञ का आयोजन किया है। नागार्जुन सागर में कृष्णा नदी के किनारे वैदिक विधि से इस विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हुई।

सिंचाई मंत्री ने पत्नी के साथ की यज्ञ की शुरुआत

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने अपनी पत्नी के साथ महा वरुण यज्ञ की औपचारिक शुरुआत की। बारिश के लिए आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 108 पुजारी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो निर्धारित वैदिक विधियों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

पूर्णाहुति में शामिल होंगे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

महा वरुण यज्ञ का पूर्णाहुति कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य में बारिश की कमी के बीच कांग्रेस सरकार की ओर से आयोजित यह अनुष्ठान पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article