Sunday, February 22, 2026

How To Relieve Office Stress: ऑफिस से घर आने के बाद करें ये काम, थकान और स्ट्रेस होगा कम

How To Relieve Office Stress: ऑफिस और घर के काम के बीच थकान और स्ट्रेस (stress) होना आम है। लेकिन कुछ तरीके है जिनसे ये कम हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएँगे जिन्हें अगर आप फॉलो करेंगे तो आप अगले दिन ऑफिस में फरह और एनर्जेटिक फील करेंगे।

How To Relieve Office Stress: आज सभी के पास समय की बड़ी कमी है। लाइफस्टाइल के नाम पर घर से ऑफिस, और ऑफिस से घर बस यही रह गया है। खुद के लिए टाइम निकलना भी आजकल एक बड़ा काम लगता है। सुबह ऑफिस जाना, फिर रात को आकर परिवार का समय देना और फिर घर का काम। सारा दिन ऐसे ही भाग दौड़ में निकल जाता है। इस कारण मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरीके से इंसान का शरीर टूटने लगता है।

लंबे समय तक डेस्क पर काम करना, ट्रैवेलिंग, घर-ऑफिस की परेशानियां, यही सब बातें स्ट्रेस का कारण बनती है। इसलिए ये थकान उतारना बहुत जरुरी है। इस थकान के कारण व्यक्ति के मूड, क्रिएटिविटी हुए सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इस थकान को कम करने के लिए आज आप ये कुछ टिप्स जान लीजिये।

How To Relieve Office Stress: अपनों के साथ बैठें

ऑफिस से आने के बाद थोड़ा समय अपने परिवारवालों या दोस्तों के साथ बिठाये। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। उनकी बातों को सुनें साथ ही अगर आपको भी कोई बात परेशान कर रही है वो उन्हें बताएं। और अगर आप घर से दूर है तो आप फ़ोन पर अपने परिवारवालों से या दोस्तों से बात कर सकते हैं।

पसंदीदा काम करें

How To Relieve Office Stress: ऑफिस से आने के बाद थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। वो करें जिससे आपको ख़ुशी मिलती है। जैसे म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना, कुछ अच्छा देखना। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिस से आने के बाद अकड़न, शरीर में दर्द होने आम बात है। ऐसे में एक अच्छी मालिश मददगार होगी।

वर्कआउट (Workout)

How To Relieve Office Stress: ऑफिस से आने के बाद थोड़ी स्ट्रेचिंग करें। खाने के बाद थोड़ा टहलें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा साथ ही ये आप दिमाग को भी ताजगी का अहसास दिलाएगा। आप बालासन और शवासन जैसे आसान आसन भी कर सकते हैं। इससे स्ट्रेस कम होने में मदद मिलेगी।

अच्छी डाइट (Diet) और पूरी नींद लें

शरीर को काम के साथ आराम और भरपूर पोषण भी चाहिए। इसलिए घर पहुंच हेल्दी खाना खाएं और 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। इसे थकान दूर होगी और आप अगले दिन तरोताजा फील करते हैं।

यह भी पढ़े: Delhi CM Shapath Grahan: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली सीएम, राजतिलक थोड़ी देर में, जानें कौन-कौन हस्तियां होंगी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article