Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। इमरजेंसी सर्विस 108 से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2024 हार्ट अटैक के 47180 केस दर्ज हुए थे। इनमें से लगभग 60 फीसदी लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पहले बार दिल का दौरा पड़ता है। दिल के दौरे के ऊपर कई शोध हुए जिनमें ये भी पता चला है कि हार्ट अटैक से पहले कुछ लक्षण शरीर में विकसित होने लगते हैं जो आपको ये संकेत देते हैं कि आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।
ऐसे में अगर इन लक्षणों को पहचान कर समय पर पहचान लिया जाए और उचित ध्यान रखा जाए तो दिल के दौरे से बचाव हो सकता है। आज आपको बताएंगे वो छह लक्षण को शरीर में दिल के दौरे से एक महीने पहले विकसित होने लगते हैं। हार्ट अटैक से पहले दिखाई देने वाले लक्षणों को प्रोडोमल कहा जाता है। इनमें सांस फूलना, सीने में दर्द होने जैसे लक्षण शामिल होते हैं। इन लक्षणों को अनदेखा न करें।
Heart Attack Symptoms: सबसे आम प्रोडोमल लक्षणों के बारे में जान लीजिये:
- सांस लेने में दिक्कत आना
- चक्कर आना
- सीने में दर्द
- दिल की धड़कनें अस्थिर होना
- छाती में भारीपन
- बिना काम करें थकान
सांस में तकलीफ
Heart Attack Symptoms: ट्रेकिंग, भारी कसरत, सीढ़ी चढ़ते समय या कोई भागते समय सांस फूलने लगती है, लेकिन इन कामों को आप फिर भी कर ही लेते हैं। इन दिनों क्या आपको यय दिक्कत ज्यादा महसूस हुई। ऐसा लगा कि एक बार तो आपकी सांस बिलकुल रुक गयी है? अगर इसका जवाब हाँ है तो ये अलार्म हो सकता है कि आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। सांस फूलते समय सीने में दर्द होना भी संभव है।
चक्कर आना
Heart Attack Symptoms: कुछ चीजें है जिनके कारण आपको चक्कर आने लगते हैं, जैसे लंबे समय तक खाना-पीना अवॉयड करना। लेकिन ये चक्कर आना कभी-कभी मस्तिष्क में सीमित रक्त प्रवाह के साथ-साथ, रक्तचाप में अचानक गिरावट का कारण भी हो सकता है। सीधी भाषा में कहें तो शरीर में रक्त प्रवाह कम हो जाता है इसलिए भी चक्कर आते हैं। इसलिए, चक्कर आने को कार्डियक अरेस्ट के लक्षण के तौर पर देखा जा सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से दिल की जांच करवाएं।
सीने में दर्द होना
Heart Attack Symptoms: 2023 में, 242 रोगियों पर एक क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन किया गया। ये वो लोग थे जिन्हें दिल का दौरा आया और वो बच गए। अध्ययन में पता चला कि उन सभी में कोई न कोई प्रोडोमल लक्षण थे और इन लक्षणों में सबसे आम लक्षण सीने में दर्द था। लगभग 68% व्यक्तियों ने पुष्टि की कि उनके सीने में दौरे से पहले दर्द उठा था। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि सीने में दर्द के लक्षणों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
दिल की धड़कनें अस्थिर होना
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से पहले दिल की धड़कनें अस्थिर होने लगती हैं। कभी दिल तेजी से धड़कने लगता है तो कभी सांस आना बिलकुल ही बंद हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक़, ये अस्थिर धड़कनें साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षणों में से एक है।
छाती में भारीपन
दिल का दौरा पड़ने वाले लगभग 50% लोगों को छाती पर दबाव, जकड़न या भारीपन महसूस हुआ है। ये दिल के दोहरे में आमतौर पर सबसे ज्यादा महसूस होने वाले लक्षणों में से एक है। इसलिए, हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए, छाती में भारीपन महसूस हो रहा है तो तुरंत दिल के डॉक्टर से सलाह लें।
बिना काम किए थकान
Heart Attack Symptoms: क्या आपको हमेशा ही थकान महसूस होती है? दिल का दौरा पड़ने से एक महीने पहले भी कमजोरी महसूस हो सकती है और आपको पूरे दिन भर थकान का अहसास हो सकता है? ये लक्षण अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलता है। इस लक्षण को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
दिनचर्या अच्छी रखें
साथ ही, रात को अच्छे से सोएं। अच्छा खाना खाएं। अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। अपनी लाइफस्टाइल को हैल्थी बनाये इस तरह से आप दिल के दौरे से बच सकते हैं।