जिम की आड़ में साजिश: हाल के दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहां जिम और फिटनेस सेंटरों का उपयोग आपराधिक साजिशों और महिलाओं के शोषण के लिए किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश तक, कई ऐसे मामले उजागर हुए हैं जहां जिम ट्रेनर्स और संचालकों पर गंभीर आरोप लगे हैं।
इन घटनाओं ने जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और वहां के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुरादाबाद: चार साल तक ब्लैकमेलिंग का खेल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित ग्लोबल जिम से एक रूहानी दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक पीड़िता ने जिम संचालक सुहैल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, सुहैल ने न केवल उसका पीछा किया, बल्कि जिम के भीतर ही डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
इस वीडियो के जरिए पिछले चार साल से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और उससे लगभग चार लाख रुपए की वसूली भी की गई।
पुलिस ने सुहैल और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है।
गुजरात: हाई-प्रोफाइल परिवारों को निशाना बनाने की रणनीति
जिम की आड़ में साजिश: सूरत, गुजरात में एक जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला ने एक बेहद समृद्ध परिवार की महिला को अपने जाल में फंसाया।
यह मामला सात साल तक चला, जिसमें शब्बीर ने न केवल महिला का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे उसके पति से दूर करने की भी कोशिश की।
आरोपी ने निजी तस्वीरों के दम पर ब्लैकमेलिंग की और महिला के पति से 5 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
यह घटना दर्शाती है कि किस तरह जिम ट्रेनर आर्थिक और मानसिक शोषण के लिए लंबे समय तक योजना बनाकर काम करते हैं।
कर्नाटक और उत्तर प्रदेश: जबरन गर्भपात का खौफनाक चेहरा
कर्नाटक के हुबली और यूपी के सहारनपुर से भी मानवता को शर्मसार करने वाले मामले आए हैं।
हुबली में समीर मुल्ला नाम के ट्रेनर पर आरोप है कि उसने एक हिंदू युवती का 10 बार जबरन गर्भपात करवाया।
वहीं सहारनपुर में शहजाद नाम के ट्रेनर ने एक छात्रा को प्रोटीन ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इन मामलों में यह पैटर्न कॉमन है कि आरोपी पहले विश्वास जीतते हैं और फिर नशीले पदार्थों या वीडियो का सहारा लेकर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ देते हैं।
पहचान छिपाकर दोस्ती और बैड टच की शिकायतें
जिम की आड़ में साजिश: मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में ऐसे मामले सामने आए जहां जिम ट्रेनर्स ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवतियों से दोस्ती की।
भोपाल में मजहर खान खुद को बंटी बताकर युवती को होटल ले गया, जबकि जबलपुर में अमन खान अमन राज बनकर लड़कियों के साथ बैड टच और अभद्रता करता था।
यह प्रवृत्ति विशेष रूप से खतरनाक है क्योंकि इसमें शुरू से ही धोखे और छल का सहारा लिया जाता है ताकि युवती को आरोपी की असलियत का पता न चल सके।
जिम और धर्मांतरण का संदिग्ध नेटवर्क
मिर्जापुर और बरेली जैसे शहरों में जिम की आड़ में धर्मांतरण के दबाव की खबरें भी चिंता का विषय बनी हुई हैं।
मिर्जापुर में KGN और आयरन फायर नामक जिमों में युवतियों पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप लगे, जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी फरीद को गिरफ्तार किया।
बरेली में भी एक विवाहित महिला के जिम ट्रेनर के साथ चले जाने के बाद परिवार ने इसे एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया, जहां प्रेमजाल के जरिए जीवन बर्बाद करने की कोशिश की जाती है।
सुरक्षा के उपाय
इन तमाम घटनाओं ने समाज और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती पेश की है। फिटनेस के नाम पर शुरू होने वाला सफर कई महिलाओं के लिए मानसिक आघात और शोषण का कारण बन रहा है।
ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि जिम जाने वाली महिलाएं और उनके परिजन सतर्क रहें।
जिम का चयन करते समय वहां के ट्रेनर्स की पृष्ठभूमि की जांच करना, किसी भी प्रकार के असहज व्यवहार की तुरंत सूचना देना और पहचान छिपाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाना आत्मरक्षा के लिए अनिवार्य कदम हैं।
यह भी पढ़ें: अमरावती कोचिंग जिहाद कांड: लव जिहाद का सबसे घिनौना और संगठित रूप उजागर!

