Wednesday, April 22, 2026

दिल्ली: मजहबियों ने की RBI रिटायर्ड कर्मी की गला रेतकर हत्या, दोनों गिरफ्तार

दिल्ली: तरुण हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया,

जिसने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मजहबी आजाद और उसकी पत्नी ने की हत्या

जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को आजाद उर्फ जाजू और उसकी पत्नी रूबीना ने 63 वर्षीय रिटायर्ड RBI कर्मी माधो राम की निर्मम हत्या कर दी।

उनके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले, जो वारदात की क्रूरता को साफ तौर पर दर्शाते हैं।

शनिवार शाम करीब 5:36 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घर की पहली मंजिल पर माधो राम को खून से लथपथ पाया।

उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RBI में MTS पद से सेवानिवृत्त

माधो राम भारतीय रिजर्व बैंक में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया।

इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आजाद ने हत्या की बात कबूल की है, हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे आम लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article