चम्पत राय
राम मंदिर से जुड़े ताजा मामले में अब नया और बड़ा मोड़ सामने आने वाला है। सूत्रों के अनुसार इस्तीफे से जुड़ी खबरें झूठी साबित होने के बाद चम्पत राय फिलहाल खामोश हैं, लेकिन यह खामोशी कमजोरी नहीं तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार चम्पत राय इस समय SIT रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद वे एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें केवल सफाई नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की परतें खोलकर सामने रखी जा सकती हैं।
इस्तीफे की खबरों पर उठे गंभीर सवाल
चम्पत राय के इस्तीफे की खबर झूठी है, यह बात सबसे पहले रिपोर्ट भारत ने बताई थी। अब रिपोर्ट भारत के सूत्रों के अनुसार SIT रिपोर्ट आने के बाद चम्पत राय मीडिया के सामने आकर पूरे मामले पर विस्तार से बोल सकते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस्तीफे की झूठी बातें किसने चलाईं। क्या यह सब किसी सुनियोजित दबाव की कोशिश थी। क्या चम्पत राय को बदनाम करने के लिए नैरेटिव बनाया गया या कथित मामले का पूरा दोष उन पर डालने की कोशिश की गई?
SIT रिपोर्ट के बाद बिंदुवार जवाब की तैयारी
सूत्रों के अनुसार चम्पत राय SIT रिपोर्ट आने के बाद उन सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब दे सकते हैं, जो पिछले कई दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में बिना प्रमाण के उछाले जा रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजर रहेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट की व्यवस्था, दान प्रबंधन, जांच की स्थिति, चोरी में शामिल लोगों की भूमिका और अब तक फैलाए गए आरोपों पर विस्तृत जानकारी सामने रखी जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रस्ट की ओर से व्हाइट पेपर भी जारी हो सकता है।
झूठे दावों और संदिग्ध प्रचार पर भी हो सकता है खुलासा
सूत्रों के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन लोगों के नाम और भूमिका भी उजागर की जा सकती है, जिन्होंने इस पूरे प्रकरण में अपुष्ट खबरें, झूठे दावे और संदिग्ध प्रचार फैलाया। ऐसे दावों ने पूरे विवाद को और ज्यादा गंभीर बना दिया है।
पिछले कई दिनों से एक के बाद एक आरोप सामने आए। कभी PMO और ADM के किसी कथित गुप्त पत्र की बात कही गई, लेकिन वह पत्र आज तक सार्वजनिक नहीं हुआ। इसके बावजूद उसी आधार पर कई दावे फैलाए गए।
कागभुसुंडि, चांदी की ईंटों और ड्राइवर वाले दावों पर सवाल
कभी कागभुसुंडि से जुड़ी चोरी की कहानी चलाई गई, जो झूठी पाई गई। कभी चांदी की ईंटों को लेकर सनसनी फैलाई गई, जबकि वे ईंटें ट्रस्ट के लॉकर में सुरक्षित पाई गईं। इन दावों ने भ्रम का माहौल बनाया।
कभी किसी व्यक्ति को चम्पत राय का ड्राइवर बताया गया और कभी किसी को उनका सहयोगी बनाकर पेश किया गया। यह दावा भी भ्रामक पाया गया। इसी तरह SIT की गुप्त रिपोर्ट के नाम पर अलग अलग चैनलों पर अलग अलग कहानियां सुनाई गईं।
गुप्त रिपोर्ट के नाम पर अलग अलग कहानियां क्यों
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब SIT रिपोर्ट सार्वजनिक हुई ही नहीं, तब अलग अलग चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल्स के पास अलग अलग गुप्त सच कहां से आ रहे हैं। कौनसे सूत्र हैं, दस्तावेज कहां हैं और प्रमाण कहां हैं।
सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि इस पूरे प्रचार को लेकर संघ और विहिप के भीतर गहरी नाराजगी है। संगठन के कई वरिष्ठ लोग बिना प्रमाण राममंदिर आंदोलन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को मीडिया ट्रायल में घसीटे जाने से असंतुष्ट हैं।
चम्पत राय को पूरी बात रखने का समर्थन
खबर है कि चम्पत राय को अब पूरी बात सामने रखने का समर्थन मिल गया है। यह मामला केवल दान चोरी तक सीमित नहीं रह गया। अब यह आस्था, मर्यादा, नैरेटिव, राजनीति और सत्य बनाम प्रोपेगेंडा का बड़ा विषय बन चुका है।
सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि जब चम्पत राय ने इस्तीफा दिया ही नहीं और ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक सूचना आई ही नहीं, तो इस्तीफे की खबरें किसने चलाईं। किसके इशारे पर और किस उद्देश्य से यह प्रचार हुआ।
राममंदिर ट्रस्ट पर दबाव या छवि बिगाड़ने की कोशिश
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह चम्पत राय की छवि बिगाड़ने की कोशिश थी। क्या यह राममंदिर ट्रस्ट पर दबाव बनाने का प्रयास था या हिन्दू समाज के भीतर अविश्वास फैलाने की कोई सुनियोजित योजना इसके पीछे काम कर रही थी।
सूत्रों का दावा है कि SIT रिपोर्ट आने के बाद चम्पत राय इस पूरे प्रकरण पर बड़ा खुलासा कर सकते हैं। संभव है कि वे ट्रस्ट की पूरी प्रक्रिया जनता के सामने रखें और पर्दे के पीछे नैरेटिव चलाने वालों की ओर भी संकेत करें।
असली खबर इस्तीफा नहीं, SIT रिपोर्ट है
इसलिए अभी जो लोग इस्तीफे की कहानी चला रहे हैं, वे जल्दबाजी में दिख रहे हैं। जब तक SIT रिपोर्ट सामने नहीं आती और ट्रस्ट आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहता, तब तक इस्तीफे से जुड़ी सारी बातें बेमानी मानी जाएंगी।
इस पूरे मामले में असली खबर इस्तीफा नहीं है। असली खबर SIT रिपोर्ट है। असली खबर संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस है। असली खबर वह तथ्य हैं, जो रिपोर्ट सामने आने के बाद देश के सामने रखे जा सकते हैं।
नकली सूत्रों और प्रोपेगेंडा चलाने वालों की खुल सकती है पोल
आने वाले दिनों में रामजन्मभूमि दान चोरी प्रकरण में ऐसा खुलासा हो सकता है, जिससे कई नकली सूत्रों, कई इंफ्लुएंसर्स और कई प्रोपेगेंडा चलाने वालों की पोल खुल सकती है। यह विवाद अब केवल आरोपों तक सीमित नहीं रहा है।
संभव है कि आने वाले समय में देश के सामने यह साफ हो जाए कि दान चोरी के नाम पर असली चोर कौन थे, झूठ फैलाने वाले कौन थे और राममंदिर के नाम पर सनसनी बेचने वाले कौन लोग थे।

