Monday, August 17, 2026

बीजेपी की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी की नई टीम का ऐलान: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

बीजेपी की नई टीम में कुल 65 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

खास बात यह है कि नई टीम में 13 महिलाओं को भी जगह दी गई है। पार्टी ने संगठन के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों और चुनावी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है।

यूपी से 8 नेताओं को जगह

नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से कुल 8 नेताओं को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य से नेताओं को मिली जगह को काफी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी ने संगठन से जुड़े कई चेहरों को नई जिम्मेदारियां देकर आगामी चुनावों के लिए भी अपनी तैयारी मजबूत करने का संकेत दिया है।

पार्टी ने सोशल मीडिया से जुड़े कामकाज में भी बदलाव किया है। अमित मालवीय को इस टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

ये नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी,

भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन के स्तर पर बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

नई टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

इन नेताओं की जिम्मेदारी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़ी होगी।

राष्ट्रीय मंत्री के नाम

बीजेपी ने कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव,

अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है।

कोषाध्यक्ष और दूसरे पदों पर भी नियुक्तियां

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक बनाया गया है।

विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, जबकि रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन को ज्यादा सक्रिय बनाने और आने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करने पर जोर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article