Saturday, April 18, 2026

18 April 2026,आज की 25 बड़ी ख़बरें

18 April 2026,आज की 25 बड़ी ख़बरें

1.उत्तर प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल के बीच 74 जिलों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
2.तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव को हैदराबाद स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
3.यूपी में UPESSC सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 48 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
4.इस्लामाबाद में सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच अगली वार्ता होने की संभावना है।
5.केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने हाईटेक निगरानी व्यवस्था के साथ अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
6.चार धाम यात्रा हेतु ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है; पहले दिन 2713 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
7.दिल्ली में आई तेज आंधी और बारिश के कारण उड़ानों पर असर पड़ा, जिस पर इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की।
8.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं एक पीसमेकर हूं, मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए हैं।”
9.पुणे एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के एक फाइटर विमान की हार्ड लैंडिंग की घटना सामने आई।
10.महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर लखनऊ में बीजेपी ने प्रदर्शन किया, जहां अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस के झंडे जलाए।
11.सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
12.लखनऊ के विकास नगर अग्निकांड मामले में दो इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
13.संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में आज बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है।
14.फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

15.मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जयंती समारोह की शुरुआत, देशभर से संतों का जुटान

16.IMF रिपोर्ट के अनुसार भारत डॉलर के हिसाब से दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

17.भारत ने 2028 के UN क्लाइमेट समिट (COP33) की मेजबानी की दावेदारी वापस ली

18.World Bank ने “Water Forward” प्रोजेक्ट लॉन्च किया, 1 अरब लोगों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

19.एल नीनो के असर से इस साल भारत में कमजोर मानसून की आशंका

20.बिहार के गया में 15 साल बाद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन शुरू

21.आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 37 हजार के पार पहुंची

22.राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हीटवेव, तापमान 44°C के करीब

23.हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन, मलबे में फंसी कार,सभी लोग सुरक्षित

24.ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में Femina Miss India 2026 का ग्रैंड फिनाले आज

25.कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया शुरू

26.सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, निवेशकों की नजर बाजार पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article