मज़हबियों ने की बजरंग दल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में गो-तस्करी के शक में पीछा करने पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान महागांव तहसील के वडद-मुडाणा गांव निवासी गजानन सुरोशे के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना बिजोरा टोल नाके के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
गो-तस्करी की सूचना मिलने पर सक्रिय हुए कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, शनिवार (24 मई 2026) की देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी संख्या में गोवंश की अवैध तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलने के बाद कई कार्यकर्ता महागांव तहसील के बिजोरा टोल नाके के पास निगरानी के लिए पहुंच गए। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन तेज रफ्तार से गुजरता दिखाई दिया।
कार्यकर्ताओं को शक हुआ कि वाहन में कई गोवंश भरे हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
बाइक सवार कार्यकर्ताओं को मारी टक्कर
मज़हबियों ने की बजरंग दल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या: बताया जा रहा है कि कुछ बजरंग दल कार्यकर्ता बाइक से पिकअप वाहन का पीछा कर रहे थे।
आरोप है कि भाग रहे तस्करों ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए।
इसी दौरान गजानन सुरोशे भी अपनी कार से उसी मार्ग से गुजर रहे थे। जब उन्होंने अपने साथियों को घायल अवस्था में देखा और संदिग्ध वाहन को भागते पाया, तो उन्होंने तुरंत अपनी कार से तस्करों का पीछा शुरू कर दिया।
सुकळी गांव में घेरकर किया हमला
पीछा करते-करते आरोपी तस्कर हाईवे छोड़कर उमरखेड़ के पास सुकळी गांव की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि वहां पहले से कुछ अन्य आरोपी भी मौजूद थे।
जैसे ही गजानन सुरोशे वहां पहुंचे, उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया गया। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें जबरन वाहन से बाहर निकाला और उन पर पत्थरों, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया।
हमला इतना बेरहमी से किया गया कि गजानन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर मौजूद मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मज़हबियों ने की बजरंग दल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या: बताया जा रहा है कि बिजोरा टोल नाके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कई आरोपितों के नाम आए सामने
मृतक के भाई ज्ञानेश्वर सुरोशे की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 103(1) और 3(5) के तहत हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले में शेख सुल्तान अलावली, अलावली शेख, इरफान शेख, इब्राहिम शेख, आसिफ शेख, अयाज काजी और आरिफ शेख समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है और बाकी फरार आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: फरमान बना अमन, हिंदू महिला को फंसाया प्रेमजाल में, पुलिस ने किया गिरफ्तार

