Wednesday, February 18, 2026

US Elections 2024: अमेरिका में वोटिंग कल, कमला और ट्रंप में कौन मारेगा बाजी

US Elections 2024: अमेरिका में प्रेसीडेंट इलेक्शन की वोटिंग 5 नवंबर को होने जा रही है। इस बार अमेरिका इलेक्शन में इंडियन का बोलबाला है, जिसमें राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की निक्की हेली और विवेक रामास्वामी जैसे नेता रिपब्लिकन पार्टी का दूर तक साथ दिया है। वहीं कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कैंडिडेट बनीं है औऱ अब वो रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अगर वो जीतती है तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

US Elections 2024: 35 भारतीय मैदान में

बता दें कि संसद और विधानसभा में लगभग 35 भारतीयों के नाम शामिल है। जिसमे 12 प्रतिनिधि सभा से तो वहीं 25 विधानसभा से इलेक्शन लड़ रहे है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग विदेशों में चुनाव लड़ रहे है। इस चुनाव में खास बात यह भी है कि भारतीय नेताओं ने भारत से जुड़े त्योहारों और संस्कृतियों को भी सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। कमला ने इंडियन वोटर्स को इंप्रेस करने के लिए भारत में अपने दिवाली के दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि कमला हैरिस की वो पोस्ट 2022 की है, जिसे उन्होंने रीशेयर किया है।

वेज खाने की तारीफ

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जे डी. वेंस ने एक पॉडकास्ट के दौरान भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की खूब प्रशंसा की है। वैस ने बताया कि लोगों को नकली (प्रोसेस्ड) मीट खाने के बजाए भारतीय शाकाहारी भोजन करना चाहिए। बैंस ने बताया कि उनकी भारतवंशी पत्नी उषा चिलुकुरी का वैज खाना उन्हें बेहद पसंद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article