Friday, November 13, 2026

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत

असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत दल बचाव कार्य में जुटे हैं।

सुबह के समय हुआ भीषण हादसा

यह दुर्घटना गोलाघाट जिले के काजीरंगा के पास रोंगाजान इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हालांकि, हादसे के सही कारणों और बस में मौजूद यात्रियों की कुल संख्या को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस ने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की

गोलाघाट जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेेका ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि हादसे में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बस से यात्रियों को बाहर निकालने का काम जारी है।

गोलाघाट के जिला कमिश्नर बिस्वजीत फुकन ने भी दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने और अन्य के घायल होने की जानकारी दी है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने जताया दुख

इस हादसे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गहरा दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि काजीरंगा में हुई इस दुर्घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है,

उनके दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मुश्किल समय में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।

घायलों के इलाज और बचाव कार्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा देने पर ध्यान देने को कहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं। फिलहाल दुर्घटना की वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

Madhuri Sonkar
Madhuri Sonkarhttps://reportbharathindi.com/
ETV Bharat में एक साल ट्रेनिंग कंटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं। डेली हंट और Raftaar News में रिपोर्टिंग, V/O का अनुभव। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और बॉलीवुड न्यूज पर अच्छी पकड़।
- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article