ट्रंप
ट्रंप पर लगे गंभीर आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ न्यूक्लियर कोड इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, मगर सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल डैन केन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। यह गंभीर आरोप पूर्व CIA विश्लेषक लैरी जॉनसन ने एक पॉडकास्ट में लगाए हैं।
पॉडकास्ट में क्या बोले जॉनसन
CNN के अनुसार उस पॉडकास्ट में जॉनसन ने दावा किया कि व्हाइट हाउस में एक आपात बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और जनरल केन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जॉनसन का कहना था कि ट्रंप परमाणु विकल्प अपनाना चाहते थे, जिस पर जनरल ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया।
तकनीकी रूप से यह संभव नहीं
हालाँकि विशेषज्ञों के अनुसार यह दावा तकनीकी रूप से संदिग्ध है, क्योंकि अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति के परमाणु आदेश को कोई भी सैन्य अधिकारी रोकने में सक्षम नहीं होता। इस पूरे घटनाक्रम की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पेंटागन और व्हाइट हाउस की चुप्पी
पेंटागन, व्हाइट हाउस और किसी भी बड़े मीडिया संस्थान ने इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं की है। जानकार मानते हैं कि यदि इतना बड़ा टकराव या फैसला वाकई हुआ होता, तो उसकी जानकारी तत्काल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ जाती।
रणनीतिक मतभेद की खबरें जरूर आईं
कुछ रिपोर्टों में यह जरूर सामने आया है कि ट्रंप और सेना के अधिकारियों के बीच रणनीतिक मसलों पर असहमति रही है। लेकिन न्यूक्लियर कोड के इस्तेमाल से जुड़ा कोई ठोस या प्रमाणिक साक्ष्य अब तक किसी भी स्रोत से सामने नहीं आया है।

