Wednesday, April 15, 2026

Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर से की शादी

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की हो गई हैं। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी है।

Sonakshi Sinha और जहीर ने की सिविल मैरिज

Sonakshi Sinha

एक्ट्रेस के शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थी। पहले ही दिन मेहंदी की रस्म थी। इसी के साथ ही सोना के घर रामायणा में पूजा रखी गई थी। रविवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए और एक दूसरे के हो गए। बता दें कि दोनों की शादी न तो हिंदू न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई है। इन्होंने सिविल मैरिज की है। Sonakshi Sinha ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर के अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। एक फोटो में जहीर इकबाल अपनी पत्नी के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha

परिवार के साथ आईं नजर

सोनाक्षी ने दूसरी फोटो में अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं और जिसमें जहीर पेपर पर साइन करते हुए दिखाई दे रहे है जिसमें सोनाक्षी जहीर को हग करते हुए नजर आ रही है। अभिनेत्री आइवरी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया। अभिनेत्री ने बालों में जूड़ा बांधकर गजरे लगाये थे। वहीं, जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article