Tuesday, June 9, 2026

Skin care: ब्लू लाइट से त्वचा को कैसे बचाएं, जानिए आसान तरीके

Skin care: आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और टैबलेट का इस्तेमाल हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

इन उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट केवल आंखों पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी असर डाल सकती है।

लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से त्वचा की चमक कम हो सकती है और दाग-धब्बों की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।

एंटीऑक्सिडेंट वाले स्किन केयर उत्पाद अपनाएं

त्वचा की देखभाल के लिए ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करें जिनमें विटामिन सी, विटामिन ई और फेरूलिक एसिड मौजूद हो।

ये तत्व त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

नियासिनेमाइड युक्त क्रीम या सीरम त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत बनाते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

घर में भी लगाएं सनस्क्रीन

अक्सर लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन केवल धूप में बाहर जाने के लिए जरूरी होती है, लेकिन घर के अंदर रहते हुए भी इसे लगाना फायदेमंद हो सकता है।

एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा देती है और ब्लू लाइट के असर को कम करने में मदद करती है।

स्क्रीन की सेटिंग बदलें

मोबाइल और लैपटॉप में नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें। इससे स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट कम हो जाती है।

स्क्रीन की ब्राइटनेस भी जरूरत के अनुसार रखें और चाहें तो एंटी ब्लू लाइट स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीच-बीच में ब्रेक लें

लगातार कई घंटों तक स्क्रीन देखने से बचें। हर 20 मिनट बाद कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाएं और थोड़ा आराम करें।

इससे आंखों और त्वचा दोनों को राहत मिलती है।

खानपान का रखें ध्यान

स्वस्थ त्वचा के लिए अच्छा खानपान भी जरूरी है। अपने भोजन में ग्रीन टी, बादाम, अखरोट, बीज और खट्टे फलों को शामिल करें।

इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को अंदर से मजबूत बनाते हैं। साथ ही भरपूर पानी पीना भी जरूरी है।

इलाज में भी होती है ब्लू लाइट की भूमिका

ब्लू लाइट हमेशा नुकसानदायक नहीं होती। डॉक्टरों की निगरानी में इसका इस्तेमाल एक्ने, सोरायसिस और कुछ अन्य त्वचा रोगों के इलाज में भी किया जाता है,

लेकिन किसी भी तरह के लाइट थेरेपी या लाइट मास्क का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article