Monday, January 26, 2026

जानें कौन है पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला, जिसका बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला: पाकिस्तान में करीब 38 लाख हिंदू रहते हैं। इनमें से अधिकांश लोग सामाजिक भेदभाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं,

लेकिन इन्हीं परिस्थितियों के बीच कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं जिन्होंने मेहनत,

लगन और प्रतिभा के दम पर न सिर्फ़ पहचान बनाई बल्कि ऐशो-आराम और शोहरत भरी जिंदगी भी जी।

इन्हीं में से एक नाम है संगीता, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में परवीन रिजवी के नाम से जाना जाता है।

संगीता आज पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला मानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना आय लगभग 39 करोड़ रुपये है।

पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला: जन्म और शुरुआती जीवन

संगीता का जन्म 14 जून 1958 को कराची में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव फिल्मी दुनिया की ओर रहा क्योंकि उनका परिवार शो बिजनेस से जुड़ा हुआ था।

संगीता का असली नाम संगीता ही है, लेकिन फिल्म जगत ने उन्हें परवीन रिजवी के रूप में पहचान दी।

उन्होंने 1969 में कोह-ए-नूर फिल्म में बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुआत की। उनका आधिकारिक डेब्यू 1971 में रियाज शाहिद की फिल्म ये अमन से हुआ।

फिल्मी करियर

संगीता का फिल्मी करियर बेहद लंबा और सफल रहा। करीब 45 साल तक वे लगातार पाकिस्तान की फिल्मों और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं।

अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता के तौर पर उन्होंने 120 से अधिक फिल्मों में काम किया।

1976 में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और सोसाइटी गर्ल का निर्देशन किया, जो सुपरहिट साबित हुई।

उनकी चर्चित फिल्मों में निकाह, मुट्ठी भर चावल, ये अमन और नाम मेरा बदनाम शामिल हैं।

अभिनय के साथ-साथ उनके निर्देशन ने भी पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

फिल्म और टेलीविजन उद्योग में उनके योगदान के लिए पाकिस्तान सरकार ने उन्हें 2022 में प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से नवाजा।

जिया खान की मौसी

संगीता का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा रहा। उनकी मां मेहताब रिजवी शो बिजनेस में सक्रिय थीं।

उनकी बहन नसरीन रिजवी, जिन्हें फिल्मों में कविता के नाम से जाना जाता था, पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री रहीं।

संगीता का रिश्ता बॉलीवुड से भी जुड़ा रहा वे ब्रिटिश अमेरिकी अभिनेत्री जिया खान की मौसी थीं।

जिया खान ने बॉलीवुड में गजनी और निशब्द जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी। 2013 में जिया का मुंबई में निधन हो गया था।

पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला

लंबे और सफल करियर से संगीता ने न केवल नाम और शोहरत कमाई बल्कि अपार संपत्ति भी अर्जित की।

यही वजह है कि उन्हें पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला माना जाता है।

उनका आलीशान जीवन, संपत्ति और सामाजिक प्रभाव उन्हें पाकिस्तान के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article