Friday, March 13, 2026

महाराष्ट्र चुनाव: क्या एमवीए की राजनीति में उठेगा तूफान? उद्धव-पवार की ताकत पर संकट

महाराष्ट्र चुनाव: महाराष्ट्र के निकाय चुनावों के परिणामों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। एमवीए गठबंधन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है,

क्योंकि चुनावी नतीजे उद्धव ठाकरे और शरद पवार की ताकत को चुनौती दे रहे हैं।

इस बदलाव से दोनों नेताओं की राजनीतिक स्थिति पर असर पड़ सकता है, जो आने वाले वक्त में गठबंधन के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के अंदर समीकरण बदल सकते हैं।

ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) को उसके गढ़ पुणे में करारी हार का सामना करना पड़ा है,

जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने अपने गढ़ मुंबई में तो कड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरे इलाकों में उसके आधार में गिरावट देखने को मिली, इसके उलट राज्य के कई जिलों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत की है।

महाराष्ट्र चुनावी नतीज़े

महाराष्ट्र चुनाव: निकाय चुनाव के अंतिम नतीजों पर नज़र डालें तो, 29 नगर निगमों की कुल 2869 सीटों में से भाजपा ने 1,425 सीटें जीतीं

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 399

कांग्रेस ने 324

अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 167

शिवसेना (यूबीटी) ने 155

एनसीपी (एसपी) ने 36 एमएनएस ने 13

बीएसपी ने 6

अन्य रजिस्टर्ड पार्टियों ने 129 और

गैर-मान्यता प्राप्त दलों ने 196 सीट पर और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

क्या बढ़ेगा कांग्रेस का कद ?

चुनावी नतीजों के मुताबिक़ कांग्रेस ने चुनावों में तीसरा स्थान हासिल किया है, बीजेपी और शिवसेना के बाद चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों में कब्ज़ा जमाया है।

महा विकास आघाडी में अपने सहयोगी दलों शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार गुट) से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

ऐसे में माना जा रहा है कि स्थिति 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले समन्वय, सीट बंटवारे और नेतृत्व पर पुनर्विचार के लिए बाध्य करेगी।

इन नतीजों से साफ लग रहा है कि MVA में कांग्रेस का कद बढ़ सकता है।

यह स्थिति वाकई दिलचस्प है। कांग्रेस अब इस बात पर ज़ोर दे रही है कि महाविकास आघाडी (एमवीए) में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाई जाए,

क्योंकि ठाकरे और पवार का ‘क्षेत्रीय गौरव’ कार्ड बीजेपी की बढ़त को रोकने में सफल नहीं हो पाया।

विश्लेषकों के अनुसार, ठाकरे की शिवसेना मुंबई में बीजेपी के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनी हुई है,

लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में उनकी पार्टी का असर कम होता जा रहा है। इससे एमवीए में कांग्रेस के लिए वरिष्ठ साझेदार होने का दावा और मजबूत हो सकता है।

अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो कांग्रेस का महाविकास आघाडी में प्रभाव बढ़ सकता है।

साथ ही, यह भी एक संकेत है कि बीजेपी को चुनौती देने के लिए एक मजबूत और एकजुट विपक्ष की जरूरत है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रीय दलों का संतुलित योगदान हो।

महाराष्ट्र में सत्ता के गठबंधन को चुनावी लाभ

विश्लेषकों का कहना है कि शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना के बीच वोटों के बंटवारे से कई वार्डों में सत्ताधारी गठबंधन को फायदा हुआ है।

इन विश्लेषकों ने कहा कि जहां ठाकरे की पार्टी भावनात्मक जुड़ाव और ब्रांड पहचान बनाए हुए है,

वहीं एक एकजुट संगठनात्मक मशीनरी की कमी में इसे वार्ड-स्तर की जीत में बदलना एक चुनौती बना हुआ है।

लेकिन इस चुनाव में NCP (SP) को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, खासकर पुणे जिले में, जहां उसे बहुत ही कम सीटें मिलीं।

जिसका असर गठबंधन में उसकी दावादेरी पर देखने को मिल सकता है। वहीँ इससे एमवीए के “वास्तुकार” होने के दावे पर सवाल उठ गए हैं।

अब कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे राज्य में प्रभावी है, और यह उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपने एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मजबूर करेगी।

इससे शिवसेना (UBT) और [NCP], (SP) को या तो सहयोगी भूमिका में रहना होगा, या फिर विपक्षी वोटों का बंटवारा होगा।

MVA को लेकर कांग्रेस – NCP का भरोसा

महाराष्ट्र चुनाव: MVA को लेकर दोनों पार्टी यानि की NCP और BJP दोनों के विचार अलग – अलग है।

भाजपा नेता माधव भंडारी ने कहा कि विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, जमीनी हकीकत से दूर हैं, जबकि ठाकरे अपनी दुनिया में हैं।

उन्होंने कहा कि विकास अब मुख्य मुद्दा बन चुका है, जो स्थानीय चुनावों में स्पष्ट दिखा , और इसी मामले में एनसीपी के अरविंद तिवारी ने सुझाव दिया

कि उद्धव की पार्टी और एनसीपी (शरद) के लिए सड़कों पर उतरने और नया नेतृत्व बनाने के लिए अपने संगठनों पर फिर से काम करने का समय है।

कांग्रेस नेता ने बयान देकर मचाई हलचल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतनाकर महाजन का कहना है कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है,

लेकिन हाल के स्थानीय निकाय और नगर निकाय चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि विजेताओं और विपक्ष के बीच अंतर काफी बड़ा है।

लेकिन इस तथ्य कि अनदेखी कि गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करना है,

बीजेपी से लड़ने के लिए पार्टी को एकजुट होना होगा और गठबंधन रणनीति पर दोबारा सोचना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article