Friday, December 12, 2025

Jaipur: तेजाजी की मूर्ति खंडित, तनाव बढ़ा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोक देवता वीर तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने से माहौल गरमा गया है। शुक्रवार रात सेक्टर-3 टोंक रोड पर बने तेजाजी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी, जिसके बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुस्साए लोगों का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

Jaipur: शनिवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने टोंक रोड को जाम कर टायर जलाए और नारेबाजी की। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

बेनीवाल ने पुलिस कार्रवाई को बताया निंदनीय

Jaipur: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जयपुर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश है, लेकिन मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने RLP कार्यकर्ताओं और युवाओं पर लाठीचार्ज किया, जो निंदनीय है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा किया जाए।”

गहलोत और कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार को घेरा

Jaipur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने कहा, “सरकार को दोषियों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश बताया और सरकार से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मूर्तिभंजन की जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस-प्रशासन सतर्क, जांच जारी

Jaipur: इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Smriti Irani: अमेठी से चुनाव हारने के बाद कहाँ गायब हैं स्मृति ईरानी? कांग्रेस ने साधा निशाना

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article