Saturday, July 25, 2026

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP का पहला रिएक्शन, अभिजीत दीपके बोले- ‘मुझे हीरो मत बनाओ’

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़ी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने इसे छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताते हुए समर्थकों से अपील की कि इस फैसले का पूरा श्रेय किसी एक व्यक्ति को न दें। वहीं पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

अभिजीत दीपके बोले- ‘डरोगे नहीं तो जीतोगे’

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन अगर आप डरते नहीं हैं तो जीत सकते हैं। यह उसी का सबूत है।”

इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया।

‘मुझे हीरो मत बनाओ, आंदोलन की जीत है’

अपने संबोधन के दौरान अभिजीत दीपके ने समर्थकों से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का श्रेय उन्हें व्यक्तिगत रूप से न दिया जाए।

उन्होंने कहा, “मुझे हीरो मत बनाओ। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ। एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छात्रों और आंदोलन की है।”

CJP ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने पोस्ट करते हुए लिखा, “कॉकरोच जीत गए। लोकतंत्र जीत गया। जय हिंद।”

आशुतोष रांका ने रखीं आंदोलन की अगली मांगें

Dharmendra Pradhan Resignation: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि आंदोलन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी तीन प्रमुख मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर ले, तो प्रदर्शनकारी अपने-अपने घर लौट जाएंगे।

रांका ने आगे कहा कि उन्होंने पूरे देश में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है।

उनका कहना था कि शाम 6 बजे देशभर में लोग शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के भविष्य को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article