Thursday, June 25, 2026

दिल्ली: तरुण के बाद एक और हिंदू को बनाया निशाना, लक्की की मजहबी फैजान ने चाकू गोदकर की हत्या

दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाके सीलमपुर में 16 वर्षीय किशोर लक्की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि लक्की माता की चौकी से लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया।

फैजान और साथियों ने घेरकर किए ताबड़तोड़ वार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी इलाके में बुधवार (24 जून 2026) देर रात हुई।

आरोप है कि फैजान नामक युवक ने अपने चार से अधिक साथियों के साथ मिलकर लक्की को रास्ते में घेर लिया।

इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए। गंभीर रूप से घायल लक्की सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पड़े लक्की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसे मृत घोषित कर दिया गया। घ

टना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

हत्या के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं

बताया गया है कि लक्की अक्सर माता की चौकी और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया करता था। घटना वाले दिन भी वह माता की चौकी से लौट रहा था।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही

आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपितों में फैजान का नाम आया सामने

प्रारंभिक जानकारी में फैजान का नाम सामने आया है, जिस पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देने का आरोप है।

हालांकि, अन्य आरोपितों के नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही बाकी आरोपितों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article