Friday, June 5, 2026

Cyclone Dana: ऐसा क्या हुआ कि पुरी में फंस गए हजारों श्रद्धालु, मंदिर किया बंद

Cyclone Dana: ओडिशा में उठा दाना तूफान खतरनाक हो चुका है। इसके वजह से ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और 120 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इस तूफान पर इसरो के दो सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। ओडिशा और बंगाल को तूफान का रियल टाइम डेटा भेजा जा रहा है। चक्रवाती ‘दाना’ तूफान की वजह से ओडिशा के बांसडा में भारी तबाही मची हुई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 300 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 400 फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

Cyclone Dana: 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा

बता दें कि दाना तूफान के टकराने का स्थान पुरी के पास बताया जा रहा है। श्रद्धालुओं को जगन्नाथ और सूर्य मंदिर जाने से रोक दिया गया है और सूर्य मंदिर को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। टिन की छत पर रेत की बोरियां रखी गई हैं। वहीं दोनों राज्यों के 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। ऐसे में यह तूफान अभी और भी ज्यादा खतरनाक रुप ले सकता है।

श्रद्धालु पुरी में फंसे

रेलवे ने गुरुवार को ओडिशा, बंगाल की 203 ट्रेनें रद्द की हैं। इससे देश के कई हिस्सों के श्रद्धालु पुरी में अटक गए हैं। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। भुवनेश्वर से 40, कोलकाता की 400 फ्लाइट प्रभावित होंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article