Friday, March 13, 2026

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज, उपेंद्र कुशवाहा से लेकर मांझी-पासवान तक, बढ़ाई मुश्किलें

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर गहन मंथन जारी है।

भाजपा, जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी, जीतनराम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सभी अपने-अपने हिस्से की सीटों पर अड़े हुए हैं।

फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन खेमों में तनाव साफ़ तौर पर झलक रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सौंपी 22 सीटों की सूची

बिहार चुनाव 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को 20 से 22 सीटों की लिस्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक कुशवाहा इन सीटों को अपने हिस्से में कन्फर्म चाहते हैं।

इन सीटों में दिनारा, मधुबनी, महुआ, उजियारपुर, कुर्था, सासाराम और ओबरा जैसी अहम विधानसभा सीटें शामिल हैं।

इसके अलावा सुल्तानगंज, गोह, बाजपट्टी और शेखपुरा जैसी सीटों पर भी वे दावा कर रहे हैं।

उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिनों में अंतिम दौर की बातचीत के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय किया जाएगा।

NDA के अंदर की खींचतान

बिहार चुनाव 2025: सूत्रों की मानें तो सीट शेयरिंग का ऐलान पटना में ही होने की संभावना है।

भाजपा-जेडीयू गठबंधन 103-103 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है, जबकि अन्य सहयोगी दलों की मांगें इससे कहीं अधिक हैं।

बिहार चुनाव 2025: जीतनराम मांझी की हम पार्टी 15 सीटों की मांग पर अड़ी है।

चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 40-45 सीटें चाहती है।

भाजपा छोटे दलों को सीमित सीटें देने के मूड में है और अधिकतम 20 सीटों का प्रस्ताव रखा गया है।

इन विरोधाभासी मांगों ने एनडीए की सीट शेयरिंग प्रक्रिया को पेचीदा बना दिया है।

जीतनराम मांझी की नाराजगी उभरी सामने

बिहार चुनाव 2025: हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी को 15 सीटें नहीं दी गईं तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मांझी ने कहा कि “हमें अपमानित महसूस कराया जा रहा है। पिछले चुनाव में हमें सिर्फ 7 सीटें मिली थीं, जबकि हमारा स्ट्राइक रेट 60% था। इस बार 15 सीटें मिलने पर हम मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बन सकते हैं।”

मांझी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एनडीए की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है और उनके कार्यकर्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए।

बिहार चुनाव की पूरी टाइमलाइन

  • इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
  • पहला चरण: 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग
  • नतीजे: 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

बिहार की कुल 243 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में लगभग 7 करोड़ 42 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.49 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

अब आगे क्या?

बिहार चुनाव 2025: अब सबकी नजरें पटना पर हैं, जहां एनडीए के शीर्ष नेताओं के बीच अंतिम बैठक होनी है। यदि सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ, तो गठबंधन के भीतर दरारें गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article