Friday, March 13, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: MATRIZE-IANS सर्वे में NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन को झटका, नीतीश कुमार पर जनता का भरोसा कायम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच MATRIZE-IANS ने अपने नवीनतम ओपिनियन पोल के नतीजे जारी किए हैं, जो महागठबंधन के लिए निराशाजनक और एनडीए के लिए उत्साहजनक साबित हुए हैं ।

सर्वे में जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज पर भरोसा जताया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए को मिल सकती हैं 150 से अधिक सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: MATRIZE-IANS के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए को 150 से 160 सीटों तक मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को केवल 70 से 80 सीटों तक सिमटने का अनुमान लगाया गया है। अन्य दलों को 9 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को लगभग 49% वोट, महागठबंधन को 36%, और अन्य को 15% वोट मिलने की संभावना है।

सीटों का अनुमान, कौन कितनी सीटें ला सकता है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए (कुल अनुमान: 150-160 सीटें)

  • भाजपा (BJP): 80-85 सीटें
  • जेडीयू (JDU): 60-65 सीटें
  • हम (HAM): 3-6 सीटें
  • एलजेपी (रामविलास): 4-6 सीटें
  • आरएलएम: 1-2 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन (कुल अनुमान: 70-80 सीटें)

  • आरजेडी (RJD): 60-65 सीटें
  • कांग्रेस (INC): 7-10 सीटें
  • CPI-ML: 6-9 सीटें
  • CPI: 0-1 सीट
  • CPIM: 0-1 सीट
  • वीआईपी: 2-4 सीटें

बिहार चुनाव की तारीखें और चरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया।

  • पहला चरण मतदान: 6 नवंबर (121 सीटें)
  • दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर (122 सीटें)
  • नतीजे घोषित: 14 नवंबर

कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर और नाम वापसी 20 अक्टूबर होगी।

दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, जांच 21 अक्टूबर और नाम वापसी 23 अक्टूबर तक होगी।

सर्वे कैसे किया गया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: MATRIZE-IANS का यह ओपिनियन पोल बिहार की सभी 243 सीटों पर किया गया। इसके लिए कुल 46,862 लोगों से 18 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच बातचीत की गई। सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर ±3% है।

(नोट: ये सर्वे हमारे द्वारा नहीं किया गया है। ये MATRIZE-IANS द्वारा किया गया सर्वे है।)

क्या कहता है यह सर्वे?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सर्वे के आंकड़ों से यह साफ झलक रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार और एनडीए की लोकप्रियता बनी हुई है। महागठबंधन की सीटें पिछले चुनाव की तुलना में घट सकती हैं।

अगर मतदान के दिन तक यह रुझान कायम रहा, तो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव एक बार फिर एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम दे सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article