Sunday, April 26, 2026

मजहबी ने की सर्राफा व्यापारी की हत्या, पैसों का विवाद बना जानलेवा

मजहबी ने की सर्राफा व्यापारी की हत्या: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पुराने पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब असलम नाम के युवक ने सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना शुक्रवार 24 अप्रैल की रात बबेरू कस्बे में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

मुलाकात बनी मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, आरोपी असलम ने तेज प्रकाश सोनी को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास मिलने के लिए बुलाया था।

दोनों के बीच पहले से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मुलाकात के दौरान दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन बातचीत जल्द ही कहासुनी में बदल गई।

सीने में गोली मारकर फरार

विवाद बढ़ते ही असलम ने अपना आपा खो दिया और तमंचे से तेज प्रकाश के सीने में गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में गुस्सा, सड़क जाम

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

माहौल को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया।

करीब दो घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article